बिहार विधानसभा से पारित हुआ ‘Shaheed Jubba Sahni University Bill 2026’, सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने दी बधाई
July 22, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur/Patna 22 July : बिहार विधानसभा ने शहीद जुब्बा सहनी यूनिवर्सिटी ऑफ आर्किटेक्चर एंड सिविल इंजीनियरिंग विधेयक 2026 (Shaheed Jubba Sahni University Bill 2026) पारित किया। सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए बिहारवासियों को बधाई दी।
Shaheed Jubba Sahni University Bill 2026
बिहार विधानसभा ने ‘शहीद जुब्बा सहनी यूनिवर्सिटी ऑफ आर्किटेक्चर एंड सिविल इंजीनियरिंग विधेयक, 2026’ को पारित कर दिया है। इस निर्णय पर केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री एवं मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इसे बिहार के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
जारी शुभकामना संदेश में कहा गया है कि अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना बिहार में तकनीकी शिक्षा, आर्किटेक्चर और सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र को नई दिशा देगी। साथ ही यह कदम युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि यह निर्णय केवल एक विश्वविद्यालय की स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता सेनानी शहीद जुब्बा सहनी के योगदान को स्थायी सम्मान देने का भी माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह विश्वविद्यालय आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा और बिहार को शिक्षा एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।
Muzaffarpur के Kanishk Narayan बने ब्रिटेन के AI मंत्री, यूनाइटेड किंगडम की कैबिनेट में मिली अहम जिम्मेदारी #Muzaffarpur @KanishkaNarayan https://t.co/kiOdsx3VuN
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 21, 2026
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। उनके अनुसार, यह विश्वविद्यालय बिहार को मजबूत, शिक्षित और विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all