www.goltoo.in

BRABU को मिली बड़ी जिम्मेदारी: AIU ने B.R.A.Bihar University को सौंपी East Zone Inter University Men’s Badminton Championship की मेजबानी

July 22, 2026 | by Goltoo

badminton23

Muzaffarpur 22 July : AIU ने B.R.A.Bihar University मुजफ्फरपुर को BRABU को मिली बड़ी जिम्मेदारी: AIU ने B.R.A. Bihar University को सौंपी East Zone Inter University Men’s Badminton Championship की मेजबानी 2026-27 की मेजबानी सौंपी। University के लिए बड़ी उपलब्धि।

B.R.A.Bihar University को East Zone Inter University Men’s Badminton Championship की मेजबानी

B.R.A.Bihar University (BRABU), मुजफ्फरपुर को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ (AIU), नई दिल्ली द्वारा जारी वार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 के तहत पुरुष बैडमिंटन ईस्ट ज़ोन अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी BRABU को सौंपी गई है। यह आयोजन विश्वविद्यालय के साथ-साथ मुजफ्फरपुर और पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता BRABU को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा, संगठनात्मक क्षमता और उत्कृष्ट आतिथ्य का प्रदर्शन करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे, जिससे विश्वविद्यालय का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा।

B.R.A.Bihar University को East Zone Inter University Men's Badminton Championship की मेजबानी
B.R.A.Bihar University को East Zone Inter University Men’s Badminton Championship की मेजबानी

B.R.A.Bihar University के कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश चन्द्र राय के मार्गदर्शन एवं खेल परिषद के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह के नेतृत्व में प्रतियोगिता की तैयारियां समयबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी। खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए खेल मैदान, आवास, भोजन, परिवहन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि प्रतियोगिता का आयोजन भव्य और सफल हो सके।

खेल परिषद के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह के नेतृत्व में BRABU को लगातार दूसरी बार ईस्ट ज़ोन अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के आयोजन का अवसर मिला है।

खेल परिषद के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि सभी महाविद्यालयों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन BRABU को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ बिहार की खेल संस्कृति को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all