LS College में राजभवन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
August 10, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 10 August : लंगट सिंह कॉलेज में राजभवन और विश्वविद्यालय के 9 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.
LS College राष्ट्रीय ध्वज
मौके पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि पहल का मकसद हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है.

देश की आजादी के 75 साल के मौके पर शुरू किया गया हर घर तिरंगा अभियान अब एक सालाना आयोजन का रूप लेता जा रहा है जिसे देश भर में समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनाया है. आज इस अभियान के तीसरे संस्करण की शुरुआत होने जा रही है, जो आगामी 15 अगस्त तक चलेगा. प्रो राय ने आगे कहा यह अभियान रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी योगदान दे रहा है. देश भर में स्वयं सहायता समूह बड़े पैमाने पर ध्वज उत्पादन और उपलब्धता में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह सहयोगात्मक प्रयास राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की दृष्टि को वास्तविकता में बदल रहा है और भारत के लोगों का एक और मील का पत्थर उत्सव है.
LS College में स्टाफ काउंसिल की बैठक https://t.co/VuJ8w2F0ud#Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/7rBxRlxL64
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 10, 2024
मौके पर प्रो एसआर चतुर्वेदी, प्रो विजय कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ इम्तियाज, डॉ बिपिन कुमार, डॉ मनोज शर्मा, सौरभ कुमार, सकलदेव मिस्त्री आदि मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all