Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 August : BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में करक्यूमिन युक्त हाई प्रोटीन आइसक्रीम विकसित हुई। शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ।

कुलपति Prof Dinesh Chandra Rai के नेतृत्व में BRABU की बड़ी उपलब्धि

BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में एक शोध टीम ने एंटीऑक्सीडेंट युक्त हाई प्रोटीन आइसक्रीम विकसित किया है, जिसमें हल्दी के सक्रिय तत्व करक्यूमिन को सुरक्षित रूप से समाहित किया गया है। यह शोध प्रतिष्ठित जर्नल ऑफ फूड प्रोसेस इंजीनियरिंग में प्रकाशित हुआ है। इस अध्ययन में शिवांश सुमन, डॉ सुनील मीणा और प्रो. राज कुमार दुआरी (बीएचयू), डॉ शालिनी सिंह (बीएचयू एवं बांदा कृषि विश्वविद्यालय), तथा प्रिय ब्रत गौतम (राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान) सह लेखक रहे।

कुलपति Prof Dinesh Chandra Rai के नेतृत्व में BRABU की बड़ी उपलब्धि
कुलपति Prof Dinesh Chandra Rai के नेतृत्व में BRABU की बड़ी उपलब्धि

शोध में व्हे प्रोटीन के साथ सोया और मटर प्रोटीन का प्रयोग कर आइसक्रीम में प्रोटीन की मात्रा 54 प्रतिशत तक बढ़ाई गई। करक्यूमिन को प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट परत में सुरक्षित रखा गया, जिससे 90.92 से 97.23 प्रतिशत तक इनकैप्सुलेशन दक्षता प्राप्त हुई। पाचन परीक्षणों में करक्यूमिन के शरीर में बेहतर अवशोषण की पुष्टि हुई।

Advertisements

अपनी रिसर्च टीम की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश चन्द्र राय ने कहा, “आज बड़ी संख्या में लोग, विशेषकर नियमित व्यायाम करने वाले, अधिक चीनी के सेवन के बिना अपनी प्रोटीन आवश्यकता पूरी करने में कठिनाई महसूस करते हैं। यह शोध के बाद आइसक्रीम जैसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थ को वैज्ञानिक रूप से इस तरह तैयार किया जा सकता है कि वह प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट दोनों प्रदान करे।”

प्रो. राय ने कहा कि यह उपलब्धि शोध टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि यह शोध न केवल पोषण विज्ञान को नई दिशा देगा, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को भी लाभ पहुंचाएगा, जिससे स्थानीय किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसर बनेंगे।”

इस नवीनतम रिसर्च उपलब्धि पर विश्वविद्यालय समुदाय ने कुलपति प्रो. राय को बधाई दी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.