Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 August : नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रन्स स्कूल के तत्वावधान में आयोजित North Point Inter School Chess टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए।

North Point Inter School Chess

अंडर-7 बालक वर्ग में रुद्र कुमार सिंह ने 4 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। नमन कृष्णा 3 अंक के साथ दूसरे और आयांस सवर्ण 3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-7 बालिका वर्ग में प्रेरणा चौधरी 3 अंक के साथ प्रथम, स्नेहा प्रिया 2 अंक के साथ द्वितीय और लावण्या 2 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

Advertisements

अंडर-9 बालक वर्ग में आयुष्मान ने 6 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। मानवीक मुकेश 5 अंक के साथ दूसरे और इकांश 5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

North Point Inter School Chess
North Point Inter School Chess

अंडर-9 बालिका वर्ग में अद्विका ने 4 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसानी सवर्ण 4 अंक के साथ द्वितीय और अभिजीता त्रिवेदी 3 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

अंडर-11 बालक वर्ग में युवान रमन 5 अंक के साथ प्रथम रहे। अभिराज कुमार अडुनव और सुहम संजीव ने 4.5-4.5 अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

अंडर-11 बालिका वर्ग में अलाव्या 4 अंक के साथ प्रथम, श्यामली 3 अंक के साथ द्वितीय और आर्या राज 3 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

North Point Inter School Chess
North Point Inter School Chess

अंडर-13 बालक वर्ग में यश रमन ने 5 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। अंश राज और आकाश कुमार ने 4-4 अंक के साथ क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-13 बालिका वर्ग में अग्रिमा राज 3 अंक के साथ प्रथम, आरोही शर्मा 2 अंक के साथ द्वितीय और जितिका सोनी 2 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

अंडर-15 बालक वर्ग में प्रनीत सिन्हा 4 अंक के साथ प्रथम रहे। मोहम्मद रेहान फिरदोस 3 अंक के साथ द्वितीय और आरव 3 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-15 बालिका वर्ग में नव्या गोयंका 4 अंक के साथ प्रथम रहीं। अनन्या सिन्हा 3 अंक के साथ द्वितीय और सौम्या गुप्ता 3 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

अंडर-17 बालक वर्ग में कुमार सानू ने 3 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेयांस राज और अफराज हैदर ने 2-2 अंक के साथ क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में चेतना गोयंका 3 अंक के साथ प्रथम रहीं। आद्या जस्वाल 2 अंक के साथ द्वितीय और पोली कुमारी 2 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।

ओवरऑल परिणाम

प्रतियोगिता में सेंट जेवियर जूनियर सीनियर स्कूल ने कुल 32 अंक हासिल कर ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रन्स स्कूल ने 20 अंक के साथ उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसओ राजेंद्र कुमार एवं मोनी दीपा मित्रा, नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रन्स स्कूल की प्रिंसिपल, की विशेष उपस्थिति रही। उनके अलावा मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सेक्रेटरी हेमांशु कुमार एवं सुनील कुमार, कुणाल गौतम, विभु सिंह, शिवम राजपूत, अंकित सिंह एवं तुलसी यादव समेत कई अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुजफ्फरपुर चेस क्लब के निर्देशक अभास कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य स्कूली स्तर पर शतरंज को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, विद्यालयों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.