Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 April : मुजफ्फरपुर में आज एक और महिला की मौत सड़क हादसे में हो गई. मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा. सोमवार को एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी इससे महिला की मौके पर मौत हो गई. एक 8 वर्षीय बच्चे और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना सदर थाना क्षेत्र के दिघरा की है. तेज रफ्तार बस भागने में सफल रहा है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे को दिघरा के समीप हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया..


मुजफ्फरपुर शहर में कुछ पॉइंट हैं जहां दुर्घटनाएं बहुत आम बात है. जिसमें दिघरा,अहियापुर और सादातपुर मोर आता है. तेज रफ्तार पर कोई लगाम नहीं रहने से ट्रक, कंटेनर और बस के चपेट में बाइक सवार अक्सर आ जाते हैं.


मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. जांच में समस्तीपुर की रहने वाली बताई जाती है किसी विवाह समारोह में जा रही थी.नेशनल हाईवे 28 पर तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया.

Advertisements

चांदनी चौक, जीरो माइल, सादातपुर मोर,दिघरा और कच्ची पक्की से तेघरा तक दोनों तरफ ट्रकों की लाइनें खड़ी रहती है, नेशनल हाईवे के किनारे जिससे चौड़ाई घाट जाती है और बाइक सवार अक्सर तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आ जाते हैं. प्रशासन को इस पर कोई कार्रवाई करनी चाहिए.

#Muzaffarpurnews #Accident

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.