Sports
Advertisements

Muzaffarpur/Muger 24 August : बिहार राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2026 में मुजफ्फरपुर जिले के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

योगासन प्रतियोगिता में Muzaffarpur की प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन

मुंगेर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम मुजफ्फरपुर के प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में अभिनिशा आनन्द ने Traditional Yoga स्पर्धा के 10–12 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान (Third Place) प्राप्त किया।

Advertisements
योगासन प्रतियोगिता में Muzaffarpur की प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन
योगासन प्रतियोगिता में Muzaffarpur की प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन

वहीं, अभिनीशा आनन्द एवं आनंदिता कश्यप की जोड़ी ने Rhythmic Pair स्पर्धा के 8–18 आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान (First Place) हासिल किया। इसकी जानकारी Muzaffarpur योग संघ की सचिव एवं प्रशिक्षक श्रेया श्रुति ने दी।

योगासन प्रतियोगिता में Muzaffarpur की प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन
योगासन प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन

दोनों उपलब्धियों से मुजफ्फरपुर योग संघ के अध्यक्ष डा एच एन भारद्वाज,उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि, अभिषेक आनंद कोषाध्यक्ष अर्चना सोनी, कार्यकारी सचिव श्रावणी श्रुति,संघ के सभी सदस्यों एवं जिले के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

प्रतिभागियों की इस सफलता को उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं योग के प्रति समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त 2026 तक मुंगेर में आयोजित की गई, जिसका आयोजन मुंगेर जिला योग संघ द्वारा बिहार राज्य योग संघ एवं Yoga Federation of India से संबद्धता के तहत किया गया।

मुजफ्फरपुर की इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उनके प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.