RDS College में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित, कई समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
August 25, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 25 August : RDS College, मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “विद्यार्थी सहयोग शिविर” का आयोजन मंगलवार को किया गया। शिविर का आयोजन “सबका सम्मान, जीवन आसान” की भावना के साथ किया गया।
RDS College में विद्यार्थी सहयोग शिविर
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया। महाविद्यालय से संबंधित विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए महाविद्यालय प्रशासन की उपलब्धता तथा हरसंभव सहयोग की प्रतिबद्धता पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को बिना किसी संकोच के महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. भगवान कुमार, नोडल पदाधिकारी, विद्यार्थी सहयोग शिविर ने विद्यार्थियों को विद्यार्थी सहयोग शिविर के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई तथा पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याओं को दर्ज एवं पंजीकृत करने की प्रक्रिया समझाई गई।


शिविर में विद्यार्थियों ने विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही तत्काल कर दिया गया, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग एवं स्तर के अनुसार आवश्यक मार्गदर्शन एवं कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई गई। कार्यक्रम में श्री आयुष कुमार, जिला शिक्षा कार्यालय, मुजफ्फरपुर की भी उपस्थिति रही। उनके द्वारा भी शिविर की गतिविधियों एवं विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान से संबंधित प्रक्रिया में सहभागिता की गई।
कार्यक्रम में डॉ. अमर ज्योति रंजन, डॉ. राजनिकांत पांडेय, डॉ. सौरभ राज, डॉ. पंकज कुमार तिवारी एवं डॉ. अनुराधा पाठक सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।


विद्यार्थियों को महाविद्यालय, विभाग एवं विश्वविद्यालय स्तर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर का लाभ लेने तथा आवश्यकतानुसार विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर अपनी समस्या दर्ज करने की जानकारी दी गई। समस्या से संबंधित लिखित आवेदन के साथ शिविर में उपस्थित होने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।
Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 में बड़े बदलाव के संकेत। PhD को 30 अंक, Objective Exam, Teaching Demo और API नियमों में बदलाव का प्रस्ताव। https://t.co/M9OCHZTqVv #Biharnews #assistantprofessor@brabu_ac_in pic.twitter.com/GiELioN3uJ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 25, 2026
अगला विद्यार्थी सहयोग शिविर 22 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि पर शिविर में उपस्थित होने तथा उपलब्ध सहायता एवं मार्गदर्शन का लाभ उठाने की अपील की गई। विद्यार्थी सहयोग शिविर विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान, उचित मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक पहल रहा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all