Bihar Guest Professors के लिए सेवा नियमितीकरण का रास्ता साफ
Patna 26 August : Bihar Guest Professors के नियमितीकरण का रास्ता साफ हुआ। राजभवन समझौते में 15 दिनों में कमेटी रिपोर्ट और सेवा सुरक्षा का प्रस्ताव है।
Bihar Guest Professors के लिए राहत
पत्र संख्या 168/2026 के तहत बिहार लोक भवन पटना में पीएचडी होल्डर संगठन व अतिथि प्राध्यापकों की टीम के साथ 24.08. 2026 की शाम लिखित समझौते से बिहार के 3000 अतिथि प्राध्यापकों की सेवा नियमितीकरण का रास्ता साफ हो गया है। राज्य में 2018 से संविदा पर बहाल पेस्ट फैकल्टी की सेवा सुरक्षित हो जाएगी। शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत आवश्यक कागजातों की जांच के बाद 65 वर्ष की उम्र तक सेवा में बनाए रखने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम वेतनमान एवं डीए देने की भी बात की गई है। लोकभवन ने लिखित समझौते में कहा है कि गेस्ट फैकल्टी के मामले में गठित कमेटी 15 दिनों में समीक्षा कर रिपोर्ट सौंपेगी।

बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने राजभवन के इस फैसले पर हर्ष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है। इस संबंध में उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि लगभग 20 दिनों से गर्दनीबाग में पीएचडी होल्डर एसोसिएशन के बैनर तले सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली 2026 और अतिथि प्राध्यापकों के सेवा नियमितीकरण के मुद्दे को लेकर श्री कुमुद पटेल जी आमरण अनशन पर बैठे थे। उनकी हालत खराब हो रही थी। राज भवन और बिहार सरकार ने संज्ञान लेते हुए प्रतिनिधि मंडल को समझौते के लिए बुलाया।

प्रतिनिधिमंडल में अतिथि प्राध्यापक डॉ कुंदन सिंह, डॉ विभा रानी, मोनू कुमार राय, डॉ उमेश कुमार, आशीष कुमार और एमएलसी शिक्षक प्रतिनिधि श्री जीवन कुमार पहुंचे और लगभग दो घंटे वार्ता के बाद समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुआ। समझौते के बाद अनशन खत्म करने की घोषणा हुई और 25 अगस्त को होने वाली पैदल मार्च की घोषणा को वापस लिया गया।
वहीं 24 अक्टूबर की शाम में ही बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ की टीम ने उच्च शिक्षा सचिव, बिहार सरकार श्री राजीव रोशन जी के साथ लगभग दो घंटे तक वार्ता की। सफल वार्ता की रिपोर्ट को तुरंत राज भवन को भेजा गया, तब जाकर अतिथि प्राध्यापकों की सेवा नियमितीकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ।
Bihar Guest Assistant Professor संघ ने सेवा नियमितिकरण अधिकार यात्रा स्थगित की, 15 दिनों में समिति गठन के आश्वासन का स्वागत https://t.co/GnrzgcBj49 #Biharnews @brabu_ac_in pic.twitter.com/KRNoKL8t5D
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 25, 2026
उच्च शिक्षा सचिव के साथ वार्ता में बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, बीएनएमयू के अध्यक्ष डॉ सतीश कुमार दास, मिथिला विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ बच्चा कुमार रजक, संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के अध्यक्ष डॉ मुकेश प्रसाद निराला, मगध विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ संत कुमार, डॉ सुमन पोद्दार मौजूद रहे।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ ने लोक भवन में वार्ता के लिए गए प्रतिनिधि मंडल व उच्च शिक्षा सचिव से वार्ता में गए प्रतिनिधिमंडल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.