Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 12 April : क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर की जीत से आगाज
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर ने बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

Symbolic picture


आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 31 ओवर में 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन ने 45 रन बनाए वही सिद्धार्थ कुमार ने 13 एवं राकेश कुमार ने 13 रन बनाए।
गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अतुल प्रियंकर ने 4 विकेट लिए वही अभिनव आलोक ने 3 एवं नमन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी ने 21 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत के लिए 117 रन बना लिए।
क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अतुल प्रियंकर ने नाबाद 48 रन बनाए वही अंशुमन ने 18, ऋत्विक ने 16 एवं मोहित ने 16 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

Advertisements


गेंदबाजी में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आर्यन ने 2,आदर्श ने 2,राकेश ने 1 एवं अमन ने 1 विकेट लिए।
आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के अतुल प्रियंकर को दिया गया।

बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर विकाश कुमार


आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर विकाश कुमार थे।
आज के स्कोरर आदित्य गौरव एवं आर्यन कुमार थे।
कल का मैच: भारती क्लब बनाम प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी।

#Muzaffarpurnews #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.