Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 May : निगम के कार्यों का खामियाजा अब जान गवा कर भुगत रहे हैं मुजफ्फरपुर की जनता. मुजफ्फरपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, उसके माता-पिता की जान बाल-बाल बच गई. दिल्ली से लौटे एक युवक मुजफ्फरपुर से दरभंगा जाना था, बस स्टैंड की ओर जा रहा था रेलवे स्टेशन से. जलजमाव के कारण स्ट्रीट लाइट के करंट की चपेट में आ गया युवक और उसे जान गवानी पड़ी है. माता-पिता तो बच गए पर बेटी बेटे की जान नहीं बचा सके.

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर शहर को जगह जगह पर गड्ढों के रूप में खोद के रख दिया गया है. स्टेशन रोड में भी निर्माण कार्य चल रहा है. दिल्ली से लौटे एक 22 साल के युवक की जान आज बेतरतीब निर्माण के कारण गंवानी पड़ी है.कैलाश यादव दिल्ली से मुजफ्फरपुर उनकी पत्नी उनके साथ बेटा रोहित हमसफर एक्सप्रेस से उतरे थे, बस पकड़ने के बस स्टैंड की ओर जाना था पर दोनों को पर यह मंजूर नहीं था.उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया.


शादी के एक समारोह में शामिल होने तीनों दिल्ली से वापस लौटे थे और दरभंगा जाने वाले थे पर समय को कुछ और मंजूर था. टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई है. परिवार वाले शव को लेकर दरभंगा की ओर निकल गए.

Advertisements


इस तरह की आशंका तो जताई जा रही थी पिछले कुछ दिनों से कि इस बार अगर बारिश हुई तो मुजफ्फरपुर नगर निगम के द्वारा कराए जा रहे कार्यों का खामियाजा जान गवा कर भी उठानी पड़ सकती है लोगों को और आज इसकी शुरुआत भी हो गई. पुरे मुजफ्फरपुर शहर में बेतरतीब काम चल रहा है.काम में कोई समन्वय नहीं है.हर जगह गड्ढे और नालों के के रूप में नालों के निर्माण के लिए गड्ढे को खोद दिए गए हैं और पानी निकासी की सुविधा नहीं है.

मुजफ्फरपुर में कलमबाग कन्वर्ट को तोड़ दिया गया 15 दिनों में बना देने के लिए पर 25 दिन हो गए हैं अभी तक उसकी कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है कि 2 महीने के अंदर भी यह बनकर तैयार हो जाएगा. इसी बीच आसानी तूफान का भी खतरा आ रहा है. अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है मौसम विभाग के द्वारा. मुजफ्फरपुर के जनप्रतिनिधि और नगर प्रशासक को में कोई तालमेल नहीं होने के कारण यह सब की स्थिति उत्पन्न हो रही है. आने वाले दिनों में इससे भी खतरनाक परिणाम देखने को मिल सकते हैं .

#Muzaffarpurnews #Hindinews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.