RSS Science College Sitamarhi में प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान
Sitamarhi 30 August : RSS Science College Sitamarhi में रविवार को एन एस एस के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान चलाया गया।
Science College Sitamarhi में प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान
अभियान में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ- सफाई की और पूरे परिसर को प्लास्टिक मुक्त किया। स्वयंसेवकों ने पोस्टर प्रस्तुति और स्लोगन के द्वारा प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान को दर्शाया।

सूरज कुमार ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर बताया कि प्लास्टिक जल्दी नष्ट नहीं होता इसलिए मिट्टी और पानी को प्रदूषित करता है। प्लास्टिक का उपयोग होने से जल प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की गुणवत्ता कम हो जाती है। प्लास्टिक आसानी से पुनर्चक्रित नहीं होने के कारण कचरा का ढेर लगा जाता है। अध्यापक पंकज कुमार ने कहा कि प्लास्टिक सुविधाजनक है लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने प्लास्टिक के बदले जूट से बने थैलों का उपयोग करने के लिए स्वयंसेवकों को जागरूक किया।

मनीषा, तनीषा, तरन्नुम, शाजिया परवीन प्रियंका, प्रीति, दिव्या, आदित्य, अंगद, ध्रुव, सूरज, रोशन, विकास, सत्यम, अभिज्ञान सहित दर्जनों स्वयंसेवक ने इस अभियान को सफल बनाया।
आरडीएस कॉलेज के Dr Lalit Kishore को मिला "पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान- 2026" https://t.co/RX5zvnoWEq #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/ut4lI1O6TE
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 30, 2026
एन एस एस के समन्वयक डॉक्टर मोहम्मद सगर एवं प्राध्यापक सोमेश गुंजन ने अभियान में सभी का उत्साहवर्द्धन किया।
कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर डॉक्टर नीलिमा झा ने सफलतापूर्वक अभियान चलाने पर सभी स्वयंसेवक एवं उपस्थित शिक्षकों, स्वयंसेवकों के प्रति प्रसन्नता जातायी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.