Bihar NewsSports

Dr. BC Roy Trophy 2026 के लिए बिहार जूनियर फुटबॉल टीम चयनित, राजस्थान से 1 सितंबर को पहला मुकाबला

Advertisements

Patna 31 August : Dr BC Roy Trophy 2026 के लिए बिहार की जूनियर फुटबॉल टीम चयनित। 20 खिलाड़ी राजस्थान, उत्तराखंड और झारखंड से मुकाबला करेंगे।

Dr. BC Roy Trophy के लिए बिहार टीम

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में पटना के दानापुर आर्मी कैंट में आयोजित प्रशिक्षण एवं चयन शिविर के बाद Dr. BC Roy Trophy 2026 के लिए बिहार जूनियर फुटबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेंद्र राणा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, कौशल और टीम में योगदान की क्षमता के आधार पर 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित टीम अब प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।

बिहार फुटबॉल संघ के सचिव श्री सैयद इम्तियाज हुसैन ने बताया कि चयन शिविर के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया गया। प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई बिहार जूनियर टीम में गोविंदा कुमार साहनी को कप्तान बनाया गया है। टीम में दो गोलकीपर रौनक कुमार सिंह और दिव्यांश कुमार भी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों में बादल कुमार, बरुण कुमार, गोविंदा कुमार साहनी, भारत कुमार, नितेश कुमार, राज कुमार, रवि कुमार, रौनक कुमार सिंह, प्रभात कुमार, रजकिशोर उरांव, राकेश बसकी, दिव्यांश कुमार, आकाश कुमार, स्नेहन चौहान, सानू किस्कू, शनि कुमार, अविनाश कुमार, आदित्य कुमार, अमन कुमार और स्वदेश सिंह शामिल हैं।

Dr. BC Roy Trophy के लिए बिहार टीम
Dr. BC Roy Trophy के लिए बिहार टीम

टीम के साथ श्री संतोष कुमार सिंह हेड कोच तथा श्री सैयद बेलाल अहमद मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशिक्षण एवं चयन शिविर के दौरान दोनों टीम अधिकारियों ने खिलाड़ियों की तकनीकी तैयारी, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और टीम संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के चयन के बाद दोनों अधिकारी खिलाड़ियों के साथ डॉ. बी.सी. रॉय ट्रॉफी 2026 में बिहार की भागीदारी के लिए रवाना हो गए हैं। प्रतियोगिता के दौरान वे टीम प्रबंधन के साथ खिलाड़ियों को आवश्यक रणनीतिक एवं तकनीकी मार्गदर्शन देंगे।

बिहार जूनियर टीम प्रतियोगिता के ग्रुप चरण में 1 सितंबर को राजस्थान, 3 सितंबर को उत्तराखंड और 4 सितंबर को झारखंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इन मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर अपने ग्रुप में सफलता हासिल करने वाली टीम फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी। ऐसे में बिहार की युवा टीम के लिए शुरुआती मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री सैयद इम्तियाज हुसैन ने सभी चयनित खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को डॉ. बी.सी. रॉय ट्रॉफी 2026 के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की युवा टीम प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और अपने खेल से बिहार का नाम रोशन करेगी।

चयनित बिहार जूनियर टीम

खिलाड़ी: बादल कुमार, बरुण कुमार, गोविंदा कुमार साहनी (कप्तान), भारत कुमार, नितेश कुमार, राज कुमार, रवि कुमार, रौनक कुमार सिंह (गोलकीपर), प्रभात कुमार, रजकिशोर उरांव, राकेश बसकी, दिव्यांश कुमार (गोलकीपर), आकाश कुमार, स्नेहन चौहान, सानू किस्कू, शनि कुमार, अविनाश कुमार, आदित्य कुमार, अमन कुमार और स्वदेश सिंह।

हेड कोच: संतोष कुमार सिंह
मैनेजर: सैयद बेलाल अहमद

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.