Muzaffarpur News

SKJ Law College के Legal Aid and Service Clinic Cell के द्वारा जागरूकता रैली

Advertisements

Muzaffarpur 3 September : लोक अदालत के प्रति जागरूकता को लेकर SKJ Law College के छात्रों द्वारा 03 सितम्बर 2026 को मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर में किया नुक्कड़ नाटक व न्याय यात्रा I कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को लोक अदालत के महत्व, त्वरित एवं सुलभ न्याय तथा आपसी समझौते के माध्यम से विवादों के समाधान के प्रति जागरूक किया गया।

SKJ Law College जागरूकता रैली

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोक अदालत की उपयोगिता और आम नागरिकों के लिए इसके लाभों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। न्याय यात्रा में SKJ Law College के निदेशक जयंत कुमार ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा जिले के अन्य विधि विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ लोगों को आगामी लोक अदालत के प्रति जागरूक किया।

SKJ Law College
SKJ Law College

कार्यक्रम के आयोजन में निदेशक जयंत कुमार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय रही। उनके नेतृत्व, प्रेरणा एवं सहयोग से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के.के. एन. तिवारी और महाविद्यालय के एन. एस. एस.इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी ने भी कार्यक्रम को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।

SKJ Law College
vSKJ Law College

लीगल एड के समन्वयक प्रो. विश्वजीत कुमार के साथ सहायक प्राध्यापक साक्षी, अभिषेक आनंद, अदिति आनंद एवं प्रो. आशुतोष कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन एवं सहयोग किया। कार्यक्रम की प्रेस कमेटी ने भी प्रचार-प्रसार एवं समाचार कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समर्थन प्रदान किया गया, जिससे आयोजन को व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचाने में मदद मिली।

SKJ Law College
SKJ Law College

नुक्कड़ नाटक में साक्षी, अनीश, आशी, शुभ्राज, वाणी, शिवानी, खुशी, निर्भय, रजनीकांत एवं राजलक्ष्मी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को संदेश दिया गया कि लोक अदालत विवादों के सौहार्दपूर्ण, सरल, शीघ्र एवं सुलभ समाधान का प्रभावी माध्यम है। एसकेजे लॉ कॉलेज की यह पहल विधि शिक्षा को जनजागरूकता, कानूनी सहायता एवं सामाजिक सेवा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.