Muzaffarpur News

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कान्हेरे ने Saraswati Vidya Mandir में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद साथ साथ में

Advertisements

Muzaffarpur 3 September : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कान्हेरे जी के मुजफ्फरपुर प्रवास के दौरान बुधवार की सुबह Saraswati Vidya Mandir, सदातपुर में विशेष वंदना कार्यक्रम आयोजित किया गया। वंदना के पश्चात डॉ. कान्हेरे जी ने विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ आत्मीय एवं प्रेरणादायी संवाद किया।

Saraswati Vidya Mandir में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह जी, उत्तर बिहार के विभाग निरीक्षक श्री राजेश रंजन जी, Saraswati Vidya Mandir के प्रधानाचार्य श्री विकास मिश्रा जी, भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव डॉ. ललित किशोर जी, विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ रजनीश गुप्ता विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के पदाधिकारी सहित शिक्षा जगत से जुड़े अनेक कार्यकर्ता एवं आचार्य उपस्थित रहे।

डॉ. रविंद्र कान्हेरे जी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, व्यक्तित्व निर्माण, राष्ट्रबोध एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचि, भविष्य के लक्ष्य और विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक उनसे विभिन्न प्रश्न पूछे।

Saraswati Vidya Mandir में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद
Saraswati Vidya Mandir में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान अथवा परीक्षा में अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य चरित्रवान, संस्कारवान, संवेदनशील, आत्मनिर्भर एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक का निर्माण करना है। उन्होंने बच्चों को निरंतर सीखने, प्रश्न पूछने और अपनी प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय का किया अवलोकन
विद्यालय कार्यक्रम के पश्चात डॉ. कान्हेरे जी ने भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर का अवलोकन किया। महाविद्यालय के सचिव डॉ. ललित किशोर जी एवं प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल ने उनका स्वागत किया तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

Saraswati Vidya Mandir
Saraswati Vidya Mandir

डॉ. कान्हेरे जी ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा आचार्यों एवं शिक्षक-प्रशिक्षुओं के साथ संवाद किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षक निर्माण को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं जीवन-दृष्टि को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है।

इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति, बिहार के पदाधिकारी, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के पदाधिकारी तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इनमें से कई पदाधिकारी प्रवास कार्यक्रम के प्रथम सत्र से ही उपस्थित होकर विभिन्न गतिविधियों में सहभागी बने रहे।

डॉ. रविंद्र कान्हेरे जी का यह प्रवास विद्यालयी शिक्षा, शिक्षक-प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मूल उद्देश्यों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण संवाद के रूप में रहा। उनके साथ हुए संवाद से विद्यार्थियों, आचार्यों एवं शिक्षक-प्रशिक्षुओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.