Muzaffarpur News

MDDM College में खेल विभाग द्वारा छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisements

Muzaffarpur 3 September : आज गुरूवार को महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय (MDDM College) में खेल विभाग द्वारा छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ अनुराधा सिंह की अध्यक्षता में किया गया।

MDDM College में खेलकूद प्रतियोगिता

इस आयोजन का शुभारंभ मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर निशिकांति के द्वारा उत्साहवर्धक करते हुए किया गया।अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या ने छात्राओं को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेल की प्रासंगिकता और बढ़ गई है।खेल शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है।

MDDM College में खेल विभाग द्वारा छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
MDDM College में खेल विभाग द्वारा छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
MDDM College में खेल विभाग द्वारा छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
MDDM College में खेल विभाग द्वारा छात्राओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ राम दुलार साहनी ने स्वागत करते हुए कहा कि खेल मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ नूतन कुमारी एवं डॉ मीनाक्षी कुमारी ने प्रबंधन किया । छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें दौड़ में प्रथम स्थान मनोविज्ञान विभाग की छात्रा सुहानी कुमारी, द्वितीय स्थान साक्षी कुमारी ,तृतीय स्थान बीसीए विभाग की छात्रा खुशी कुमारी ने प्राप्त किया। टेबल टेनिस में प्रथम स्थान जंतुविज्ञान की छात्रा खुशबू कुमारी ,द्वितीय स्थान राजनीतिक विज्ञान की छात्रा ओसीन वर्मा ,तृतीय स्थान राजनीतिक विज्ञान की छात्रा रुचि रंजन ने प्राप्त किया।


कैरम में प्रथम स्थान भूगोल विभाग की प्रतिमा कुमारी द्वितीय स्थान शगुफ़्ता प्रवीण अंग्रेजी विभाग, तृतीय स्थान खुशी कुमारी बीसीए विभाग एवं रुचि कुमारी राजनीति विभाग ने प्राप्त किया ।चेस में प्रथम स्थान जंतुविज्ञान की सानिया कुमारी ,द्वितीय स्थान इतिहास विभाग की राधिका कुमारी एवं तृतीय स्थान इतिहास विभाग की उर्वशी कुमारी ने प्राप्त किया। विभिन्न। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारीगण मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.