Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 September : मुजफ्फरपुर के Shyam Nandan Sahay College में शिक्षक दिवस उत्साह से मनाया गया। प्राचार्य ने शिक्षकों को सम्मानित किया, खेल विभाग में भी आयोजन हुआ।

Shyam Nandan Sahay College में शिक्षक दिवस

Shyam Nandan Sahay College में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षक प्रकोष्ठ को गुब्बारों से सजाया और शिक्षकों के सम्मान में केक काटकर समारोह आयोजित किया। प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा एवं महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान और शिक्षा के महत्व पर चर्चा हुई।

प्राचार्य ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि गुरु और शिष्य के बीच स्थापित सम्मान, मार्गदर्शन और संस्कार की परंपरा को याद करने का दिन है। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए उनके जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाए जाने की परंपरा और इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

Advertisements

छात्र-छात्राओं की ओर से लाए गए केक को प्राचार्य एवं शिक्षकों ने मिलकर काटा। इसके बाद डॉ. सिन्हा ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को कलम देकर सम्मानित किया। समारोह में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संवाद का माहौल देखने को मिला।

Shyam Nandan Sahay College में शिक्षक दिवस
Shyam Nandan Sahay College में शिक्षक दिवस

शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों की रही सहभागिता

शिक्षक प्रकोष्ठ में संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार मिश्र, अकादमिक इंचार्ज डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह, बर्सर डॉ. नीरज कुमार वर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रितेश कुमार, कुमारी कल्पना, प्रो. रीता श्रीवास्तव, प्रो. श्यामली, प्रो. राजन कुमार, डॉ. अमितेश रंजन सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

शिक्षकेतर कर्मियों की ओर से बड़ा बाबू गुल्लू सिंह, परीक्षा विभाग के भारत भूषण कुमार एवं पाण्डेय प्रकाश, अकाउंट्स विभाग के अजय कुमार, खेल निदेशक सन्नी कुमार, पत्राचार लिपिक नीतीश कुमार एवं मो. शाहबाज़ अहमद, लिपिक संजीत कुमार, स्टोर कीपर रंजीत कुमार, लाइब्रेरी इंचार्ज मो. राजा अली, शॉर्टर ऋषिका शाही एवं विष्णु कुमार सहित अन्य कर्मियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी और छात्र-छात्राएं समारोह में उपस्थित रहे।

खेल विभाग में खिलाड़ियों ने भी मनाया शिक्षक दिवस

Shyam Nandan Sahay College के खेल विभाग में भी खिलाड़ियों ने शिक्षक दिवस को उत्साह के साथ मनाया। खिलाड़ियों ने खेल निदेशक श्री सन्नी कुमार श्रीवास्तव के साथ केक काटा और उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान खेल निदेशक ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के खेल को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा का उदाहरण देते हुए एकलव्य की कहानी भी सुनाई और विद्यार्थियों को समर्पण, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

अंतिम शिक्षक दिवस को लेकर भावुक हुए विद्यार्थी

खेल विभाग के कार्यक्रम में 2023-27 बैच के विद्यार्थियों की संख्या अधिक रही। विद्यार्थियों के लिए यह महाविद्यालय में संभवतः अंतिम शिक्षक दिवस होने के कारण माहौल भावुक भी नजर आया। छात्र कुंदन कुमार, आदित्य कुमार, धीरज कुमार और अंकित कुमार सहित अन्य विद्यार्थी तथा छात्राओं में अन्नू प्रिया, मधु कुमारी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

शिक्षक दिवस के इन आयोजनों ने श्यामनंदन सहाय महाविद्यालय में गुरु-शिष्य संबंध, शिक्षा के प्रति सम्मान और खेल के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के संदेश को मजबूती दी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.