Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 October : RDS College Muzaffarpur आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई की तरफ से एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने माधोपुर गांव में सामुदायिक स्वच्छता अभियान चलाया। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने गांव में फैली गंदगियों को साफ किया। कूड़ा-कचरा को इकट्ठा कर उसे हटाया गया। गांव को बिखरे पॉलिथीन से मुक्त किया गया।

RDS College Muzaffarpur स्वच्छता ही सेवा है-प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा
RDS College Muzaffarpur स्वच्छता ही सेवा है-प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा


इस अवसर पर एनएसएस कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा धर्म है। उन्होंने एनएसएस कार्यकर्ताओं को उत्साह और समर्पण के साथ कार्य जारी रखने की अपील की और साथ ही महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के अभियान को जारी रखना का आग्रह किया।


कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने कहा कि स्वच्छ रहकर ही हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं और स्वस्थ राष्ट्र ही तेजी से प्रगति कर सकता है।

Advertisements


परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने कहा स्वच्छता का मूल मंत्र अपनाने से ही हमारा जीवन सुंदर हो सकता है। समाज में सामुदायिक स्वच्छता अभियान को लगातार चलाने की जरूरत है। सामुदायिक स्वच्छता अभियान को चलाने में एनएस एस कार्यकर्ता राजा, दिव्या, मनीष, श्रावणी, सुनिधि, गुंजा एवं अनमोल ने भूमिका निभाई।

#rdscollege #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.