Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 September : RDS College में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर NSS ने जागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने वीडियो बनाकर शिक्षा और साक्षरता का संदेश दिया।

RDS College में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को RDS College की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से साक्षरता के महत्व को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में छोटे-छोटे वीडियो बनाकर साझा किए। इन वीडियो के माध्यम से स्वयंसेवकों ने शिक्षा एवं साक्षरता के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने NSS स्वयंसेवकों की सामाजिक भूमिका पर जोर देते हुए उन्हें विभिन्न सामाजिक मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा स्वयंसेवक अपनी ऊर्जा, रचनात्मकता और डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक उपयोग कर समाज में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर स्वयंसेवकों द्वारा वीडियो के माध्यम से जागरूकता फैलाने की पहल की सराहना की तथा भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisements
RDS College में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस
RDS College में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस: स्वयंसेवकों ने बनाए वीडियो

वहीं,RDS College NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सौरभ राज ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साक्षरता व्यक्ति को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से अपना छोटा-सा वीडियो बनाकर साक्षरता के प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान देने का आह्वान किया।

डॉ. सौरभ राज के इस आह्वान पर NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई जागरूकता वीडियो तैयार किए। इनमें खुशी (मनोविज्ञान विभाग), ऋषि, अमित, राहुल, सिम्पी, नीतू, शुभम, मनीषा, सुमन, खुशी (गणित विभाग), रौशनी एवं सनी कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। स्वयंसेवकों ने अपने वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व को समझने तथा समाज के अधिक से अधिक लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक करने की अपील की।

इस अभियान के माध्यम से NSS स्वयंसेवकों ने संदेश दिया कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने की क्षमता नहीं, बल्कि जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.