Muzaffarpur 28 September : BRABU के 20 NSS स्वयंसेवक Pre-RD-2026 राज्यस्तरीय चयन प्रक्रिया में भाग लेने पटना रवाना हुए। कुलपति ने दी शुभकामनाएं।
BRABU के 20 NSS स्वयंसेवक Pre-RD परेड चयन के लिए पटना रवाना, कुलपति ने दी शुभकामनाएं
दिनांक 29/09/2026 को ए.एन. कॉलेज, पटना में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (Pre-RD)-2026 की चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (BRABU) के एनएसएस स्वयंसेवकों की टीम सोमवार को पटना के लिए रवाना हो गई।
इस अवसर पर माननीय कुलपति महोदय ने सभी स्वयंसेवकों को अपनी शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने बताया कि क्षेत्रीय निदेशालय, राष्ट्रीय सेवा योजना,पटना द्वारा दिनांक 29 सितम्बर 2026 को पटना के ए.एन. कॉलेज में राज्यस्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों के कुल बीस (20) राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं।

इन स्वयंसेवकों का चयन विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया द्वारा हुआ जो दिनांक 26/09/2026 को तिरहुत काॅलेज़ ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहां मुजफ्फरपुर में आयोजित किया गया था।इस शिविर में लगभग 70 स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिसमें राज्य स्तरीय चयन शिविर के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन समिति के सदस्यों द्वारा बीस स्वयंसेवकों का चयन किया गया।यह चयन स्वयंसेवकों के दौड़,मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुति के आधार पर किया गया।
राजकीय डिग्री महाविद्यालय Patedhi Belsar में इंडक्शन-सह-सम्मान समारोह संपन्न में इंडक्शन-सह-सम्मान समारोह संपन्न, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर हुआ सार्थक विमर्श https://t.co/0ML7ul4Cga #patedhibelsar @brabu_ac_in pic.twitter.com/FD6nu7Dn8R
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 28, 2026
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलानुशासक प्रो. विपिन राय, परीक्षा नियंत्रक प्रो.. अरविंद कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार -2 डॉ अमर बहादुर शुक्ला ,उप-परीक्षा नियंत्रक डॉ. आनंद प्रकाश दुबे एवं एनएसएस समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक शामिल थे। सभी अधिकारियों ने रवाना होने वाले स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.