Sitamarhi/Dumra 30 September : RSS Science College सीतामढ़ी में NEP 2020 पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। छात्रों को पाठ्यक्रम, क्रेडिट प्रणाली और मूल्य संवर्द्धन की जानकारी दी गई।
RSS Science College में NEP 2020 पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम, छात्रों को क्रेडिट प्रणाली और पाठ्यक्रम की दी जानकारी
बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर डुमरा/ सीतामढ़ी स्थित RSS Science College में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्या प्रो नीलिमा झा ने अध्यक्षता की।
कार्यक्रम में छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित पाठ्यक्रम की महत्ता और उपादेयता पर शिक्षकों ने छात्रों को विस्तृत जानकारी दी । पाठ्यक्रम की क्रेडिट प्रणाली पर प्राचार्या प्रो झा ने चर्चा की। शिक्षक चंदन कुमार ने छात्रों को नियमित वर्गोपस्थिति के लिए प्रेरित किया, कहा कि छात्र शिक्षक से समन्वय कर विषयगत जिज्ञासाओं कि अभिपूर्ति करें। महाविद्यालय छात्रों के संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

शिक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि छात्रों की शैक्षणिक प्रगति के लिए महाविद्यालय हर संभव अवसर उपलब्ध कराने में सक्षम है । शिक्षक सोमेश गुंजन ने कहा कि स्नातक का संपूर्ण पाठ्यक्रम छात्रों का बहुमुखी विकास करता है। उन्होंने मूल्य संवर्द्धन पाठ्यक्रम को रेखांकित किया और कहा कि समाज, राष्ट्र के पुनर्निर्माण में नैतिक, सामाजिक, मानवीय और राष्ट्रीय मूल्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्रों में मूल निर्माण एवं संवर्धन करना भी एन ई पी 2020 का उद्देश्य है।
Sitamarhi के RSS Science College में NEP 2020 पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। पाठ्यक्रम, कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा और मूल्यांकन पर चर्चा हुई। https://t.co/QOOXPIvkLc #sitamarhi @brabu_ac_in pic.twitter.com/GBBbCyeKVj
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 29, 2026
गौरव, प्रियंका हेमप्रिया, अर्चना, रजनी, गुलाब, केशव, गौतम ,धीरज प्रिया, आर्य सहित दर्जनों छात्रों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी और आयोजन को सफल बनाया ।मौके पर शिक्षक संजय कुमार, अरूण कुमार पंडित, विवेक कुमार, मो असगर मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.