Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 4 October : BRABU Muzaffarpur में 5 अक्टूबर को डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह मेधा छात्रवृत्ति वितरण समारोह होगा। रसायनशास्त्र के 5 टॉपर्स को ₹25-25 हजार मिलेंगे।

BRABU मेधा छात्रवृत्ति योजना: रसायनशास्त्र के 5 टॉपर्स को मिलेंगे ₹25-25 हजार, 5 अक्टूबर को वितरण

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती विकास सेवा संस्थान, मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह मेधा छात्रवृत्ति वितरण समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। रसायनशास्त्र के पांच टॉपर्स को 25-25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

कार्यक्रम 5 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे प्रो. टी. शर्मा मेमोरियल हॉल, विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग में होगा। अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय करेंगे। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं उच्च जातियों के विकास के लिए राज्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह होंगे। कुलसचिव प्रो. डॉ. समीर कुमार शर्मा एवं प्रो. डॉ. एस. मुमताजुद्दीन विशिष्ट अतिथि होंगे। संयोजक विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नावेदुल हक हैं।

Advertisements
BRABU मेधा छात्रवृत्ति योजना: रसायनशास्त्र के 5 टॉपर्स को मिलेंगे ₹25-25 हजार, 5 अक्टूबर को वितरण
BRABU मेधा छात्रवृत्ति योजना: रसायनशास्त्र के 5 टॉपर्स को मिलेंगे ₹25-25 हजार, 5 अक्टूबर को वितरण

डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रसायनशास्त्र से उनका पुराना शैक्षणिक जुड़ाव रहा है। वे स्वयं इस विभाग के विद्यार्थी और प्राध्यापक रहे हैं। इसी जुड़ाव और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि रसायनशास्त्र के कई मेधावी विद्यार्थी आर्थिक तंगी के कारण अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे नहीं बढ़ पाते हैं। आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी पढ़ाई और उच्च शिक्षा प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से यह छात्रवृत्ति शुरू की जा रही है।

डॉ. सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति को निरंतर जारी रखने के लिए बैंक में रु. 30,00,000 फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराया गया है। एफडी से मिलने वाले ब्याज की राशि से हर वर्ष पांच टॉपर्स को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस व्यवस्था से आने वाले वर्षों में भी नए मेधावी विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलता रहेगा।

उन्होंने कहा कि मेधा किसी की आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होनी चाहिए। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समय पर सहयोग मिलने से वे उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बेहतर योगदान दे सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह योजना विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.