Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 October : गयाजी के दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में Vidya Bharati का क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग, उच्च शिक्षा और NEP-2020 के क्रियान्वयन पर होगा मंथन।

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गयाजी में विद्या भारती (Vidya Bharati) का क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग, उच्च शिक्षा और NEP-2020 पर होगा मंथन

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान (Vidya Bharati) के तत्वावधान में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग की बैठक में भाग लेने के लिए विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तर बिहार प्रांत की टीम रवाना हुई।

क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग में उच्च शिक्षा की वर्तमान दशा एवं भावी दिशा व राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य विस्तार को लेकर व्यापक विमर्श किया जाएगा।

Advertisements

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता एवं सचिव डॉ. अमर बहादुर शुक्ला ने बताया कि क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सामूहिक चिंतन एवं अनुभवों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच है। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों उसके क्रियान्वयन तथा उच्च शिक्षा को भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मूल्यों से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा होगी।

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गयाजी में विद्या भारती (Vidya Bharati) का क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग, उच्च शिक्षा और NEP-2020 पर होगा मंथन
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गयाजी में विद्या भारती (Vidya Bharati) का क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग, उच्च शिक्षा और NEP-2020 पर होगा मंथन

उन्होंने बताया कि अभ्यास वर्ग में विद्या भारती के माननीय केंद्रीय संगठन मंत्री श्री के.एन. रघुनंदन जी का सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही विद्या भारती के केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे कार्यों, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सह-सचिव डॉ. ललित किशोर ने कहा कि क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग में उच्च शिक्षा को लेकर विद्या भारती के उद्देश्यों, कार्ययोजना एवं भावी योजनाओं पर सामूहिक चिंतन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदलते शैक्षिक परिवेश में भारतीय दृष्टि, मूल्यपरक शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षा के विकास की दिशा में कार्ययोजना तैयार करना इस अभ्यास वर्ग का प्रमुख उद्देश्य है।

उत्तर बिहार प्रांत की ओर से क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग में प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ. अमर बहादुर शुक्ला, डॉ. ललित किशोर, डॉ. राकेश कुमार पाल, डॉ. विजय सेन पांडे, डॉ. अंजनी कुमार झा, डॉ. विनोद कुमार बैठा, डॉ. पूजा तिवारी, डॉ. रीता शर्मा, श्री अभिषेक कुमार पाल, श्री सुरेंद्र प्रताप, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. पूजा गुप्ता, प्रो. अंकज कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. पंकज रमन, डॉ. रविंद्र पाठक, डॉ. ऋतिक भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.