Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 October : मंगलवार को MDDM College के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में ‘नेशनल वाइल्ड लाइफ वीक’ (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026) के तहत पोस्टर प्रजेंटेशन का आयोजन किया गया।

MDDM College में राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह का आयोजन

मंगलवार को MDDM College के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में ‘नेशनल वाइल्ड लाइफ वीक’ (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026) के तहत पोस्टर प्रजेंटेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह वन को संरक्षित करने की दिशा महत्त्वपूर्ण पहल है। वन है तो हम हैं।

MDDM College में राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह का आयोजन
MDDM College में राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह का आयोजन
MDDM College में राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह का आयोजन
MDDM College में राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह का आयोजन

जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह का बड़ा महत्त्व है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खंडित वनों और आवासों को जोड़ना है , ताकि वन्य जीव सुरक्षित रूप से आ जा सकें और मानव – वन्य जीव सह अस्तित्व को बढ़ावा मिल सके। राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह के तहत 8 अक्टूबर तक विविध कार्यक्रम होंगे। जंतु विज्ञान की छात्राओं की सहभागिता हर प्रतियोगिता में होगी।

Advertisements

जंतु विज्ञान विभाग की स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राओं ने पोस्टर प्रजेंटेशन किया। विभिन्न विभागों के प्राध्यापक और प्राध्यापिकाओं ने पोस्टर को देखा एवं उसकी काफी सराहना की ।

डॉ. पल्लवी कुमारी ने मंच संचालन किया और डॉ. रचना कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर महाविद्यालय की छात्राएँ , अन्यान्य विभागाध्यक्ष , शिक्षक – शिक्षिकाएँ , शिक्षकेतर कर्मचारीगण मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.