Muzaffarpur 21 : BRABU मुजफ्फरपुर के 6 NSS स्वयंसेवक 22 से 28 अक्टूबर तक हिसार, हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर 2026 में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
BRABU Muzaffarpur के 6 NSS स्वयंसेवक राष्ट्रीय एकीकरण शिविर 2026 में लेंगे भाग
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत राष्ट्रीय एकीकरण शिविर जो कि गुरु जाम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,हिसार, हरियाणा में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहा है, में बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के छह स्वयंसेवक लेंगे भाग। जिसमें तीन स्वयंसेविका एवं तीन स्वयंसेवक हैं।
बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय,मुजफ्फरपुर (BRABU) की राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने बताया कि ये छह स्वयंसेवक बिहार विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के स्वयंसेवक हैं जिनमें एल.एस. काॅलेज़, मुजफ्फरपुर की प्रकृति कश्यप,एम डी डी एम काॅलेज, मुजफ्फरपुर की सिद्धिका गुप्ता,के सी टी सी काॅलेज,रक्सौल की सिमरन खातून एवं तीन स्वयंसेवक में एल. एन.टी. काॅलेज, मुजफ्फरपुर के ऐश्वर्य आनंद,नीतिश्वर काॅलेज़, मुजफ्फरपुर के प्रभात रंजन एवं एल.एन.डी. काॅलेज, मोतिहारी के अभिषेक कुमार हैं।इन स्वयंसेवकों का चयन आनलाईन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया था जो कि 19/09/2026 को तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर के कार्यक्रम समन्वयक डॉ राहुल कुमार ने साक्षात्कार लिया था।

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रतिभागिता कर रहे स्वयंसेवकों के नाम बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के माननीय कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण शिविर केवल एक शिविर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को जीने का अवसर है। यहाँ देश के अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और संस्कृतियों से आए युवा एक ही लक्ष्य के लिए एकत्रित होते हैं – राष्ट्र सेवा का लक्ष्य।
मुझे हर्ष है कि हमारे विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक इस राष्ट्रीय महायज्ञ में भाग ले रहे हैं। आप सभी इस विश्वविद्यालय के ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार और भारत की युवा शक्ति के प्रतिनिधि हैं।
भारत बौद्धिक परीक्षा 2026 (Bharat Boudhik Pariksha 2026) के सफल क्रियान्वयन को लेकर आभासी बैठक आयोजित, 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग #Muzaffarpur #vidyabharati https://t.co/k6tkdIphs4 https://t.co/UFuNkCeCpk
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 18, 2026
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. विपिन राय,डी एस डब्ल्यू प्रो आलोक प्रताप सिंह, कुलसचिव प्रो समीर कुमार शर्मा,उपकुल सचिव डॉ अमर बहादुर शुक्ला तथा अन्य सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया और सभी स्वयंसेवकों के साथ कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनुराधा पाठक को बधाई दी।
22 अक्टूबर 2026 से हिसार , हरियाणा में आरंभ होने वाले इस शिविर में झारखंड से आठ स्वयंसेवक एवं बिहार से छह स्वयंसेवक तथा झारखंड राज्य की दलनायक सहित कुल 15 लोगों की टीम बिहार -झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.