Muzaffarpur 18 October : भारत बौद्धिक परीक्षा 2026 (Bharat Boudhik Pariksha) की तैयारी को लेकर मुजफ्फरपुर में ऑनलाइन बैठक हुई। 100 प्रतिभागियों ने पंजीयन, ₹100 शुल्क और परीक्षा आयोजन पर चर्चा की।
भारत बौद्धिक परीक्षा 2026 (Bharat Boudhik Pariksha 2026) के सफल क्रियान्वयन को लेकर आभासी बैठक आयोजित, 100 प्रतिभागियों ने लिया भाग
Bharat Boudhik Pariksha 2026 (भारत बौद्धिक परीक्षा ) के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कल एक आभासी बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग 100 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस दौरान परीक्षा की तैयारी, पंजीयन प्रक्रिया, शुल्क निर्धारण, परीक्षा के प्रारूप, आयोजन की तिथि तथा पुरस्कारों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्यामल किशोर,एमएसकेबी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार, डॉ राकेश कुमार पाल,एनएसएस समन्वयक डॉ अनुराधा पाठक, सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं प्रतिनिधियों ने भारत बौद्धिक परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रतिबद्धता दिखाई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भारत बौद्धिक परीक्षा 2026 के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर निर्धारित समन्वयकों के माध्यम से कराया जाएगा। सभी विद्यार्थियों का पंजीयन संबंधी डेटा संबंधित समन्वयक के पास व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संकलित किया जाएगा। इसके पश्चात निर्धारित एक्सेल शीट में विवरण भरकर संस्थागत स्तर पर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
परीक्षा के लिए प्रति विद्यार्थी ₹100 पंजीयन शुल्क निर्धारित करने पर चर्चा हुई। प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था के अनुसार, इसमें से ₹75 भारत बौद्धिक की केंद्रीय इकाई हेतु तथा ₹25 परीक्षा केंद्र को प्राप्त होंगे।
बैठक में परीक्षा के स्वरूप, आयोजन की तिथि, पुरस्कारों की व्यवस्था तथा परीक्षा को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभागियों ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं संबंधित समन्वयकों के बीच बेहतर तालमेल, समयबद्ध पंजीयन और विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
Muzaffarpur के मीनापुर में ‘योगा फॉर नशा मुक्ति युवा’ कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प #Muzaffarpur https://t.co/m8GPPcQTjb https://t.co/dDizJwerPC
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 17, 2026
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सचिव व भारत बौद्धिक परीक्षा के समन्वयक डॉ अमर बहादुर शुक्ला ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत बौद्धिक परीक्षा 2026 को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों को गति देना तथा सभी संबंधित संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करना था।
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता एवं सहसचिव डॉ ललित किशोर ने संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि उत्तर बिहार प्रांत, दक्षिण बिहार प्रांत एवं झारखंड के अंदर आने वाले विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के छात्रों की सहभागिता उत्साहवर्धक होने वाली है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.