Muzaffarpur 22 October : Muzaffarpur में 24 अक्टूबर को डॉ. डी.एन. सिंह स्मृति जूनियर एथलेटिक्स मीट होगी। 55 विद्यालयों के 700 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
Muzaffarpur में 24 अक्टूबर को जुटेंगे 700 से अधिक खिलाड़ी, डॉ. डी.एन. सिंह स्मृति जूनियर जिला एथलेटिक्स मीट में NIDJAM टीम का होगा चयन
Muzaffarpur जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा 24 अक्टूबर (शनिवार) को लंगट सिंह कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली प्रथम डॉ. डी.एन. सिंह स्मृति जूनियर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 के लिए अब तक जिले के 55 विद्यालयों एवं क्लबों के 700 से अधिक खिलाड़ियों की प्रविष्टि की पुष्टि हो चुकी है। प्रतियोगिता अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग में बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित की जा रही है और इसी के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) द्वारा 14 से 16 नवम्बर तक हैदराबाद में आयोजित 20वीं राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (NIDJAM) 2026 के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन किया जाएगा।

सुबह 8 बजे से बिब वितरण, 9:30 बजे पहली स्पर्धा
प्रतियोगिता के दिन सुबह 8:00 से 9:15 बजे तक खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग, आधार कार्ड से आयु सत्यापन एवं बिब नंबर का वितरण होगा। पहली स्पर्धा, अंडर-16 बालिकाओं की 600 मीटर दौड़, सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। इसके बाद अंडर-14 वर्ग की Triathlon एवं Kids Javelin स्पर्धाएँ और अंडर-16 वर्ग की 60 मीटर, 80 मीटर हर्डल्स, 600 मीटर, हाई जम्प, लॉन्ग जम्प, शॉट पुट एवं जैवलिन थ्रो स्पर्धाएँ दिन भर चलेंगी। बालक-बालिका वर्ग मिलाकर कुल 22 स्पर्धाएँ होंगी। दोपहर 2:00 बजे से 60 मीटर और 80 मीटर हर्डल्स के फाइनल होंगे। शाम 3:45 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह होगा, जिसमें प्रत्येक स्पर्धा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र दिए जाएँगे।
जमुई में State Volleyball Championship के लिए तिरहुत प्रमंडल की बालिका टीम रवाना, तीन आयु वर्गों में खिलाड़ी चयनित #volleyball https://t.co/KHiMf9Oycb https://t.co/71rWSY4td1
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 22, 2026
80 से अधिक तकनीकी अधिकारी एवं स्वयंसेवक रहेंगे तैनात
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए मैदान पर 80 से अधिक तकनीकी अधिकारी एवं स्वयंसेवक तैनात रहेंगे। सभी स्पर्धाएँ AFI के नियमों के अनुसार कराई जाएँगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएँगे। इसकी तैयारी के लिए 23 अक्टूबर को दोपहर 3:00 बजे लंगट सिंह कॉलेज मैदान में तकनीकी अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें सभी अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को उनके दायित्व सौंपे जाएँगे। मैदान पर 60 मीटर की दौड़ें होम स्ट्रेट और बैक स्ट्रेट पर एक साथ तथा लॉन्ग जम्प, हाई जम्प व जैवलिन दो-दो पिटों पर कराई जाएँगी, ताकि 700 से अधिक खिलाड़ियों की सभी स्पर्धाएँ एक ही दिन में पूरी हो सकें।
संघ ने सभी विद्यालयों एवं क्लबों से अनुरोध किया है कि खिलाड़ी खेल परिधान में अपने मूल आधार कार्ड के साथ सुबह 8:00 बजे तक मैदान पर पहुँचें। आयोजन स्थल पर चिकित्सा दल, एम्बुलेंस, पेयजल एवं सुरक्षा की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल सर्जन एवं नगर निगम से सहयोग का अनुरोध किया गया है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.