Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 February : मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित 3 rd ललित विजय फुटबॉल प्रतियोगिता Lalit Vijay Cup Football में आज बुधवार 07 02 24 को टूर्नामेंट का फाइनल मैच कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी और यूनाइटेड क्लब सिवान के बीच खेला गया।खेल की समाप्ति पर स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने यूनाइटेड क्लब सिवान को 2 के मुकाबले 3 गोल से पराजित कर फाइनल की विजेता बनी ।

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football

Lalit Vijay Cup Football स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी विजेता

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football

इससे पूर्व प्रतियोगिता में आज के मैच का उद्घाटन श्रीमती छाया देवी टूर्नामेंट संरक्षक, श्रीमती विनीता आर्य टूर्नामेंट संरक्षक,उदय कुमार टूर्नामेंट उपाध्यक्ष ने श्रीमती सुषमा देवी उपाध्यक्ष एमएससी और वार्ड पार्षद 07, टूर्नामेंट के ऑर्गनाइजिंग सचिव चंद्र शेखर कुमार @ चंदू जी एवम टी एन वर्मा अध्यक्ष एमएससी , के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football

खेल शुरू करने के मौके पर सभी अतिथियों के साथ-साथ फुटबॉल जगत से उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय ललित जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisements
Lalit Vijay Cup Football

मैच के प्रारंभ में दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 9 वे मिनट में यूनाइटेड क्लब सिवान के जर्सी नंबर 12 राजा ने दाहिने छोड़ से मिले क्रॉस पास पर मैदानी गोल कर अपनी टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए।खेल के 27वे मिनट में जर्सी नंबर 1के बिरवल ने बाए छोर से मिले क्रॉस पास पर गोल कर बढ़त को दो शून्य कर दिया गया।मध्यांतर तक सिवान की टीम दो गोल से आगे थी ।

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football


खेल के दूसरे हाफ में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 2 साजन कुमारने 52 वे मिनट में अपनी टीम की ओर से गोल कर स्कोर 2/1कर दिया।खेल के 74 वे मिनट में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 9 सुमित बाऊरी ने अपने टीम के लिए गोल कर स्कोर दो दो की बराबरी कर दिया। स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के खिलाड़ी के द्वारा डी एरिया में फॉल करने के कारण सिवान टीम को पेनाल्टी किक दिया गया लेकिन सिवान टीम के जर्सी नंबर 8 मार्क के द्वारा पेनाल्टी मिस कर दिया गया।दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने गोल के लिए कई शानदार मूव बनाएं और खिलाड़ियों द्वारा काफी उम्दा खेल का का प्रदर्शन किया गया और गोल करने के कई मौके गवाए।

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football

दो दो गोल के स्कोर पर मैच की समाप्ति हुई जिसके बाद दोनो टीमों के बीच 15 (साढ़े सात, साढ़े सात) मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया।अतिरिक्त समय के जर्सी नंबर 10 अलीशाद ने अतिरिक्त समय के दूसरे मिनट में गोल कर अपनी टीम को 3/2 से आगे कर दिया। निर्णायक दल के दीपक कुमार,मुहम्मद करार, इरशाद मलिक अलीमुद्दीन ने अपनी भूमिका निभाई।और स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी की टीम इलेवन स्टार सिवान को 2 के मुकाबले 3 गोल से पराजित कर फाइनल में विजेता बनी।

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football

खेल के समाप्ति बाद स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी के जर्सी नंबर 7 अलीशाद को बेस्ट ऑफ़ 22 के रूप में 500 रुपया के नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट मोतिहारी के सोनू कुमार सिंह को 3100 रुपया, बेस्ट गोलकीपर सिवान के तस्लीम को 2100 रुपया, गोल्डन बाल सिवान के बीरबल को 2100 रुपया पुरस्कृत किया गया।विजेता टीम को 11000 रुपया नगद राशि और विजेता कप और उपविजेता को 5000 रुपया नगद राशि और उप विजेता कप दिया गया।

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football

सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया की प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी निम्नलिखित भूतपूर्व खिलाड़ियों सुनील कुमार राय बेगूसराय,धर्मनाथ यादव सिवान, नवींद्र भूषण उर्फ उमेश छपरा,,मुहम्मद रिजवान दलसिंहसराय,सिकंदर आजम खान मुजफ्फरपुर,मुहम्मद सलाउद्दीन मुजफ्फरपुर,मुहम्मद अकबर अली पटना,अश्वनी कुमार सिंह मुजफ्फरपुर,मुहम्मद आशिफ हुसैन मुजफ्फरपुर,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव मुजफ्फरपुर, अशोक कुमार सिन्हा मनियारी मुजफ्फरपुर,शत्रुघ्न प्रसाद भागलपुर, सरदार हरजीत सिंह उर्फ राजू चकिया पूर्वी चंपारण, राजेंद्र साह मुजफ्फरपुर ,को टूर्नामेंट कमिटी के द्वारा सम्मानित किया गया।

Lalit Vijay Cup Football
Lalit Vijay Cup Football

इस मौके पर बिहार फुटबॉल संघ के सचिव इम्तियाज हुसैन ,रविन्द्र सिंह उपाध्यक्ष बिहार फुटबॉल संघ,अजय नारायण सिंह महा सचिव चित्रगुप्त एसोसिएशन ,हरनाम सिंह ,सुनील कुमार सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव,श्रीमती सुषमा देवी वार्ड पार्षद 7 , पंकज कुमार @ गुड्डू, अनिल कुमार सिंह सुधीर कुमार सिंह,हरनाम सिंह,बृजेंद्र चौधरी@ बैजू जी,राजा कुमार@राजा,राजीव सिन्हा,संजय कुमार मुहम्मद सलाउद्दीन, सुमन श्रीवास्तव,अनिल कुमार और फुटबॉल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.