Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1November ; मुजफ्फरपुर में स्वामी विवेकानंद अंडर-19 रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में त्रिशांत कुमार विजेता बने। विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल मिले।

Muzaffarpur में अंडर-19 रैपिड शतरंज प्रतियोगिता: त्रिशांत कुमार बने विजेता, सिद्धार्थ सौरव उपविजेता

चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के बैनर तले नयाटोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में आयोजित स्वामी विवेकानंद अंडर 19 एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के विजेता त्रिशांत कुमार बने। उपविजेता का खिताब सिद्धार्थ सौरव को प्राप्त हुआ।

Muzaffarpur में अंडर-19 रैपिड शतरंज प्रतियोगिता: त्रिशांत कुमार बने विजेता, सिद्धार्थ सौरव उपविजेता
Muzaffarpur में अंडर-19 रैपिड शतरंज प्रतियोगिता: त्रिशांत कुमार बने विजेता, सिद्धार्थ सौरव उपविजेता

प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव राजीव कुमार सिन्हा, चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के संयोजक के के सिन्हा एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के पूर्व सचिव उभय रंजन ने शतरंज की बाजी चलकर किया। प्रतियोगिता रैपिड फॉर्मेट 15+10 में कुल 5 चक्रों में आयोजित की गई।

Advertisements

अंडर 15 आयु वर्ग में नैतिक मिश्रा विजेता एवं आर्या धीमंत उपविजेता, अंडर 13 आयु वर्ग में रूद्रप्रीत सिंह विजेता एवं अयान रफीक उपविजेता, अंडर 11 आयु वर्ग में त्रिजल श्रीवास्तव विजेता एवं अर्पण कर्ण उपविजेता तथा अंडर 9 आयु वर्ग में आदर्श श्रीवास्तव विजेता एवं अनुराग उपविजेता बने।

निर्णायक की भूमिका में पूर्व बिहार राज्य जूनियर विजेता एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक सोनू रहें। विशेष पुरस्कार संकेत राज, वान्या कुमारी, प्राणवी कर्ण, आरव प्रसाद एवं आयशा को प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारियों द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल्स से सम्मानित किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.