Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 4 November : Muzaffarpur में बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2026 संपन्न। तबशीर आलम बने चैंपियन, शीर्ष चार खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।

Muzaffarpur में बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2026 संपन्न, तबशीर आलम बने चैंपियन,मुजफ्फरपुर के प्रणीत तीसरे स्थान पर

बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2026 में पटना के तबशीर आलम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। Muzaffarpur जिला शतरंज संघ और ऑल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में चंद्र विला विवाह भवन के सभागार में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नौ चक्रों के मुकाबलों के बाद तबशीर आलम 8 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में बेगूसराय के किशन कुमार ने 7.5 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मुजफ्फरपुर के प्रणीत सिन्हा 7 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। दरभंगा के भूपनाथ ने भी 7 अंक अर्जित कर चौथा स्थान हासिल किया। पटना के रूपेश बी. रामचंद्रा और विजय कुमार ने 7-7 अंकों के साथ क्रमशः पांचवां और छठा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements
Muzaffarpur में बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2026 संपन्न, तबशीर आलम बने चैंपियन,मुजफ्फरपुर के प्रणीत तीसरे स्थान पर
Muzaffarpur में बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2026 संपन्न, तबशीर आलम बने चैंपियन,मुजफ्फरपुर के प्रणीत तीसरे स्थान पर

अंतिम चक्र में प्रणीत सिन्हा और तबशीर आलम के बीच मुकाबला ड्रॉ

प्रतियोगिता के अंतिम चक्र में पहले बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए प्रणीत सिन्हा ने इंग्लिश ओपनिंग से मुकाबले की शुरुआत की। इसके जवाब में तबशीर आलम ने संयमित खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबले को ड्रॉ पर समाप्त किया। इस परिणाम के साथ ही तबशीर ने चैंपियन का खिताब सुनिश्चित कर लिया। दूसरे बोर्ड पर किशन कुमार ने शुभम को पराजित किया। तीसरे बोर्ड पर देवांश केशरी और विवेक शर्मा के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। वहीं, चौथे बोर्ड पर भूपनाथ ने शिवप्रिय भारद्वाज को हराकर शीर्ष चार में अपनी जगह पक्की की।

राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे शीर्ष चार खिलाड़ी

प्रतियोगिता में शीर्ष चार स्थान प्राप्त करने वाले तबशीर आलम, किशन कुमार, प्रणीत सिन्हा और भूपनाथ आगामी 25 नवंबर को बनारस में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ और ऑल बिहार शतरंज संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा और मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अमिताभ चंद्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन संघ के सचिव हिमांशु कुमार ने किया।

इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार, उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार, राकेश कुमार त्रिवेदी, आभाष कुमार, संयुक्त सचिव सुनील कुमार एवं मनीष कुमार सहित सदस्य राघवेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार और विजय कुमार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुख्य निर्णायक नंदकिशोर श्रीवास्तव एवं उनकी निर्णायक टीम के साथ जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतियोगिता के शीर्ष 10 खिलाड़ी

स्थानखिलाड़ीअंकजिला
प्रथमतबशीर आलम8पटना
द्वितीयकिशन कुमार7.5बेगूसराय
तृतीयप्रणीत सिन्हा7मुजफ्फरपुर
चतुर्थभूपनाथ7दरभंगा
पांचवांरूपेश बी. रामचंद्रा7पटना
छठाविजय कुमार7पटना
सातवांविपुल सुभाषी6.5पटना
आठवांविवेक शर्मा6.5पटना
नौवांसुधीर कुमार सिन्हा6.5पटना
दसवांदेवांश केशरी6.5पटना

Artificial Leaf Curtain LED String Light

200 LEDs, 8 Modes, Adjustable Brightness, Lights for Diwali Decoration, Home, Bedroom, Wedding, Party, Festive Decor (Warm White)

Murphy Led High Lumen Waterproof Light

High Lumen Waterproof Indoor Outdoor Home Deorative,Diwali Lights,Rope Pipe Light, (Cool White,50 meters)

Shoe Rack with 6 Doors, 5 Hook Steel Holder

Shoes Stand Cabinet for Home Storage PP Plastic Organizer with Metal Door Frame to Cover Chappal Slipper Sandals Box

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.