Bihar NewsMuzaffarpur News
Advertisements

Patna 4 November: Bihar Police में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल। मुजफ्फरपुर के नगर SP मो. मोहीबुल्लाह अंसारी शिवहर के नए SP बने, खगड़िया और अन्य पदों पर भी बदलाव।

Bihar Police में बड़ा फेरबदल: अपराजित बने राज्यपाल के परिसहाय, खगड़िया और शिवहर के SP भी बदले

Bihar Police में बड़ा फेरबदल : बिहार सरकार के गृह विभाग (पुलिस शाखा) ने बुधवार, 4 नवंबर 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के पदस्थापन में बड़ा फेरबदल किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 2020 और 2021 बैच के आईपीएस अधिकारियों के साथ नव प्रोन्नत आईपीएस अधिकारी को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक बदलाव में मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक (City SP) मो. मोहीबुल्लाह अंसारी को शिवहर का नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है।

गृह विभाग की अधिसूचना संख्या 1/पी01-01/2025 गृह०आ०-13155, दिनांक 4 नवंबर 2026 के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी अपराजित को बिहार के राज्यपाल का परिसहाय (पुलिस) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना के समादेष्टा के पद पर कार्यरत थे। उनके पास बिहार के पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) का अतिरिक्त प्रभार भी था।

Advertisements
Bihar Police में बड़ा फेरबदल: अपराजित बने राज्यपाल के परिसहाय, खगड़िया और शिवहर के SP भी बदले
Bihar Police में बड़ा फेरबदल: अपराजित बने राज्यपाल के परिसहाय, खगड़िया और शिवहर के SP भी बदले

वहीं, खगड़िया के पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त करते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। उनकी जगह शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह को खगड़िया का नया एसपी बनाया गया है। इस बदलाव के बाद शिवहर जिले की पुलिस कमान मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक मो. मोहीबुल्लाह अंसारी को सौंपी गई है। वे अब शिवहर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसके अलावा नव प्रोन्नत आईपीएस अधिकारी कुमारी ममता कल्याणी को नई जिम्मेदारी दी गई है। वे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10, पटना की समादेष्टा के पद पर कार्यरत रहेंगी। इसके साथ ही उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16, पटना के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस व्यवस्था से दोनों सशस्त्र पुलिस इकाइयों की कमान उनके पास रहेगी।

राज्यपाल के आदेश से जारी इस अधिसूचना पर सरकार के अवर सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षर हैं। इस फेरबदल के तहत जिला पुलिस प्रशासन, विशेष सशस्त्र पुलिस इकाइयों और राज्यपाल सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। खास तौर पर मुजफ्फरपुर के नगर एसपी का शिवहर स्थानांतरण जिले के पुलिस महकमे में भी महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

Artificial Leaf Curtain LED String Light

200 LEDs, 8 Modes, Adjustable Brightness, Lights for Diwali Decoration, Home, Bedroom, Wedding, Party, Festive Decor (Warm White)

Murphy Led High Lumen Waterproof Light

High Lumen Waterproof Indoor Outdoor Home,Deorative, Diwali Lights, Rope Pipe Light, (Cool White,50 meters)

35 Feet Long LED Power Pixel Serial String Light

Copper Led Pixel String Light for Home,Decoration,Diwali,Christmas(Warm White) Pack of 1

Affiliate Disclosure: Some links on this website may be affiliate links. We may earn a commission from eligible purchases made through these links, at no additional cost to you.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.