Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 Novemebr : Muzaffarpur में समता पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. सतीश पटेल की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए शहर में आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

Muzaffarpur में समता पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. सतीश पटेल की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं बिहार विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. सतीश पटेल की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को अंडीगोला स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा सामाजिक, राजनीतिक एवं छात्र आंदोलनों में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया।

डॉ. सतीश पटेल का जन्म 11 अगस्त 1960 को हुआ था तथा 18 नवंबर 2016 को उनका निधन हो गया था। वे अपने छात्र जीवन से ही संघर्षशील, निर्भीक एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित नेता के रूप में पहचाने जाते थे। वे बिहार विश्वविद्यालय छात्र संघ के पहले उपाध्यक्ष थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने छात्र हितों और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। वर्ष 1992 में उन्हें राष्ट्रीय छात्र जनता दल का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था।

Advertisements

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने Muzaffarpur की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने में उनके योगदान की विशेष रूप से चर्चा की। खुदीराम बोस स्टेशन के नामकरण, कंपनी बाग मैदान में अमर शहीद प्रफुल्ल चाकी की प्रतिमा स्थापना तथा शहर में खुदीराम बोस द्वार के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया। इसके साथ ही खुदीराम बोस कारागार में प्रत्येक वर्ष उनकी शहादत दिवस मनाने की परंपरा शुरू कराने में उनके योगदान की भी सराहना की गई।

Muzaffarpur में समता पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. सतीश पटेल की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Muzaffarpur में समता पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ. सतीश पटेल की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के सदस्य डॉ. शब्बीर अहमद ने कहा कि डॉ. सतीश पटेल एक जुझारू और संघर्षशील छात्र नेता थे। सामाजिक न्याय की लड़ाई में वे हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे। समाज में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उन्होंने शहर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।

सामाजिक कार्यकर्ता श्री संजीव साहू ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई में डॉ. पटेल के बहुमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव श्री नरेंद्र पटेल ने कहा कि उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना अद्भुत थी। समाज के प्रत्येक वर्ग में जागरूकता लाने के लिए वे लगातार जनसंपर्क अभियान चलाते रहते थे।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधान पार्षद श्री गणेश भारती ने उन्हें सामाजिक चेतना का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. सतीश पटेल हमेशा शोषित, वंचित एवं उपेक्षित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे। उनके विचारों और संघर्षों को जीवंत बनाए रखने के लिए शहर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।

इस अवसर स्वर्गीय डॉ सतीश पटेल जी की पत्नी श्रीमती दिव्या पटेल, पुत्र श्री विनायक पटेल एवं रोहण पटेल तथा पुत्री रोहिणी पटेल ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक श्री विजेंद्र चौधरी, मेयर श्रीमती निर्मला साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष (पूर्वी) श्री विवेक कुमार, वरिष्ठ पत्रकार श्री विभेष त्रिवेदी, डॉ. शब्बीर अहमद, श्री विश्वनाथ पटेल, श्री रामबाबू पटेल, डॉ. ललित किशोर, वार्ड पार्षद श्री कन्हैया प्रसाद गुप्ता, श्री मनोज पटेल, श्री रमन कुमार, श्री कन्हैया कुमार गुप्ता, डॉ. अखिलेंद्र कुमार सिंह, श्री विनय पटेल, श्री अमृत कुमार सिंह, श्री राहुल कुमार सिंह, श्री अविनाश भारती, श्री सुरेंद्र पटेल, श्री अरुण कुमार पटेल, गोपाल मुंशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने डॉ. सतीश पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.