Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 November : Bharat Boudhik Pariksha (भारत बौद्धिक परीक्षा) 2.0-2026 की तैयारी पूरी। उत्तर बिहार के 29 महाविद्यालयों में 21 नवंबर को 5,960 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Bharat Boudhik Pariksha (भारत बौद्धिक परीक्षा) 2.0-2026 की तैयारी पूरी, उत्तर बिहार के 29 महाविद्यालयों में 21 नवंबर को होगी परीक्षा

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तर बिहार प्रांत के तत्वावधान में आयोजित होने वाली Bharat Boudhik Pariksha (भारत बौद्धिक परीक्षा) 2.0-2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार, 21 नवंबर को उत्तर बिहार प्रांत के कुल 29 अंगीभूत महाविद्यालयों में एक साथ परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 5,960 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

Bharat Boudhik Pariksha (भारत बौद्धिक परीक्षा) 2.0-2026 की तैयारी पूरी, उत्तर बिहार के 29 महाविद्यालयों में  21 नवंबर को होगी परीक्षा
Bharat Boudhik Pariksha (भारत बौद्धिक परीक्षा) 2.0-2026 की तैयारी पूरी, उत्तर बिहार के 29 महाविद्यालयों में 21 नवंबर को होगी परीक्षा

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तर बिहार प्रांत के सचिव एवं परीक्षा समन्वयक डॉ. अमर बहादुर शुक्ला ने सफल, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी परीक्षा आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर प्रातः 9:30 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लेना है। विद्यार्थियों के लिए आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड जैसे फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड की एक छायाप्रति भी साथ लानी होगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन एवं अन्य अनावश्यक वस्तुएं ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Advertisements

डॉ. शुक्ला ने कहा कि भारत बौद्धिक परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान, संस्कृति, इतिहास, परंपरा, राष्ट्रीय चेतना एवं बौद्धिक क्षमता का विकास करना है। यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा को समझने तथा उससे जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं।

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रांत के सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर उड़नदस्ता टीम द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा केवल प्रमाण पत्र अथवा पुरस्कार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को भारतीय सभ्यता, सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध ज्ञान परंपरा से परिचित कराने की एक महत्वपूर्ण शैक्षिक पहल है।

वहीं, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सह-सचिव डॉ. ललित किशोर ने परीक्षार्थियों के नाम संदेश देते हुए कहा कि विद्यार्थी पूरे आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और उत्साह के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों। प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा अपनी योग्यता और क्षमता के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफलता के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को जानने, समझने और जीवन में आत्मसात करने की जिज्ञासा भी विद्यार्थियों में विकसित होनी चाहिए।

भारत बौद्धिक परीक्षा 2.0-2026 के माध्यम से उत्तर बिहार के हजारों विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक पहल की जा रही है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.