Muzaffarpur News
Advertisements

जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर ने क्रिकेट एकेडमी जूनियर को 4 विकेट से हराया

Muzaffarpur 17 April : जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर ने क्रिकेट एकेडमी जूनियर को 4 विकेट से हराया।


आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 27 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सत्यम ने 25,अमन ने 15 एवं कुणाल ने नाबाद 42 रन बनाए।

Advertisements


गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से सरफराज ने 4, बादल ने 3,महावीर ने 2 एवं सूरज ने 1 विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर की टीम ने 21 ओवर में ही 6 विकेट खोकर जीत के लिए 134 रन बना लिए।


स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से राजन ने 40,जसीम ने 29,सचिन ने 16,विवेक गौरव ने 14 एवं सौरव ने 10 रन बनाए।
गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से फराज ने 2,आदित्य प्रकाश ने 2,सुमित ने 1 एवं दनीसल ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के अंपायर सचिन कुमार एवं आदित्य कुमार थे


आज के मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के सरफराज को दिया गया।
आज के अंपायर सचिन कुमार एवं आदित्य कुमार थे वहीं स्कोरर मुरारी थे।
कल का मैच: भारती जूनियर बनाम आइडियल क्रिकेट एकेडमी

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.