Bihar News
Advertisements

यह केवल बिहार में संभव है बाइक की चोरी की रिपोर्ट लिखाने थाना गए जिस बाइक से तो बाइक भी थाने से चोरी हो गई.यह घटना पिपरा थाना की है बुधवार की दोपहर 12:00 बजे पिपरा थाना में दिनेश कुमार चौधरी ने अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट करने गए थे. 25 अप्रैल की रात में उनकी बेटी की शादी थी. शादी के दौरान दरवाजे पर खड़ी उनकी स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी

इस बाइक की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पिपरा थाना गए थे. इस संबंध में आवेदन देने पिछले बुधवार को अपने भतीजे के साथ से चोरी हुई बाइक के कागजातों के साथ पिपरा थाना गए. पिपरा थाना नए भवन परिसर में अभी का अभी शिफ्ट हुआ है. नए भवन के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर रिपोर्ट दर्ज कराने अंदर गए. जब वापस आए तो उनकी बाइक बाहर नहीं मिली उन्होंने देखा कि जहां बाइक खरीदी थी वहां उनकी बाइक नहीं है काफी पूछताछ के बाद भी उनकी बाइक का पता नहीं चल पाया.

पिपरा थाना का सीसीटीवी भी नहीं काम कर रहा था क्योंकि पुराने से नए भवन ले जाने के दौरान अभी सीसीटीवी शिफ्ट नहीं हुआ था चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए और हिम्मत दिखाते हुए थाना परिसर में ही बाइक चोरी कर ली. थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है जांच की जा रही है यह बिहार में ही संभव है.

Advertisements

#Biharnews #Hindinews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.