Bihar News
Advertisements

Motihari 25 May : मोतिहारी में 2 मिनट में दो करोड़ की डकैती 2 को गोली बुधवार की शाम मोतिहारी के एक के आभूषण दुकान में दो करोड़ की डकैती हुई. 8 बदमाश दुकान में फायरिंग करते घुसे और 2 मिनट में बोरी में भरकर सोना और चांदी लेकर फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि 5:32 पर 8 बदमाश हथियारों के साथ फायरिंग करते हुए दुकान में घुसते हैं. दुकान के अंदर प्रवेश करने के बाद ग्राहकों को डराने के बाद दुकानदार के दो बेटों को गोली मारते हैं. दो बेटों को गोली मारी और 200 सेकेंड के अंदर बोरी में भरकर सोने और चांदी इकट्ठे करके फरार हो गए. दुकानदार के दोनों बेटों को आनन-फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. सीसीटीवी में फायरिंग नहीं करने का दुकानदार लुटेरों को आग्रह करते दिखेंगे की गोली नहीं मारे. हालांकि दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी पिस्टल निकालने की कोशिश की पर बदमाशों ने उनके बच्चों को गोली मार दी.

CCTV footage of loot


यह घटना बुधवार की शाम चकिया थाने के रानीगंज मोहल्ले में देवीलाल प्रसाद ज्वेलर्स के यहां हुई. शाम 5:30 के करीब 8 बदमाश हथियारों के साथ फायरिंग करते हुए दुकान में घुसते हैं और सोने के के गहने और 70 किलो चांदी तथा दुकान में दिन भर के कैश को लूटले गए.


अनुमान के अनुसार दो करोड़ की डकैती हुई है.दुकान के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है. सीसीटीवी के टाइमिंग के अनुसार 5:32 पर यह घटना हुई है. शाम बुधवार शाम हथियारों के बल पर धमका कर और गोली मार कर दो करोड़ की डकैती 2 मिनट में हो गई चकिया थाने में. दुकानदार के आग्रह करने के बाद भी अपराधियों ने उनके बेटों को गोली मारी. दुकानदार के बेटे पवन सराफ और सुधीर सर्राफ को गोली लगी और घायल हैं. गोली लगने के बाद दुकान में उपस्थित सभी ग्राहक और दुकान मालिक भी सहम गए.

Advertisements


बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं.कभी भी कहीं भी कोई घटना को अंजाम देने में उन्हें डर नहीं रह गया है. देर रात शराब माफिया माफियाओं ने एक सब इंस्पेक्टर को भी कुचल दिया. यह सब घटना बताती हैं कि अपराधी बेलगाम है उन पर उन्हें पुलिस और प्रशासन का कोई खौफ नहीं है.

#Motiharinews #Motihari

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.