Entertainment
Advertisements

सिंगर केके के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है

Kolkata 1 June : मशहूर गायक के सिंगर केके (कृष्ण कुमार कुन्नुथ) का मंगलवार को कोलकाता में लाइव कंसर्ट के बाद 53 साल की उम्र में निधन हो गया. लाइव कंसर्ट के बाद है दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ. लाइव परफॉर्मेंस के बाद तबीयत बिगड़ी.उन्हें कोलकाता (CMRI) हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई है. पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु का केस दर्ज किया है.

सिंगर केके के सिर में चोट लगने की बात सामने आई है. केके सिंगर का जन्म 23 अगस्त 1968 को दिल्ली में हुआ था. केके नाम से मशहूर कृष्ण कुमार कुन्नुथ ने तमिल तेलुगू कन्नड़ मलयालम मराठी बंगाली और गुजराती फिल्मों में भी गाने गाए हैं. फिल्मों में काम करने के पहले 35000 जिंगल्स भी गाए थे.

Advertisements

मशहूर फिल्म ‘माचिस’ के छोड़ आये हम गाने से ब्रेक

मशहूर फिल्म ‘माचिस‘ के ‘छोड़ आये हम गाने’ से ब्रेक मिला था. दिल दे चुके सनम फिल्म के ‘तड़प तड़प’ जाने से ब्रेक मिला था सन 2000 में हम दिल दे चुके सनम तड़प तड़प गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला था. 2008 और 2009 में भी बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड मिला. सिंगर केके की पढ़ाई दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से हुई थी. सिंगर केके को मिर्ची अवार्ड से 2021 में सम्मानित किया गया था. 1999 के वर्ल्ड कप लिए सपोर्ट सांग भी गाय था भारतीय टीम के लिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सिंगर के के के निधन पर दुख जताया है. असामयिक निधन से पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री भी दुःख के माहौल में है.


पिछले दो दिनों में 3 सिंगर को खोया है इंडस्ट्री ने. 2 दिन पहले 29 मई को मलयालम सिंगर एडवा बशीर ने भी परफॉर्मेंस के दौरान ही दम तोड़ दिया था. 87 वर्षीय सिंगर एडवा बशीर अलपुझा शहर के टाउन हॉल में परफॉर्मेंस दे रहे थे और बेसुध होकर गिर पड़े. 30 मई को पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसे वाला की हत्या कर दी गई थी. अपने दोस्तों के साथ अपनी थार गाड़ी से जा रहे थे इसी बीच उनकी गाड़ी पर तीस से भी ज्यादा गोलियां मारी गई. सिधु मुसेवाला की मौके पर ही मौत हो गई थी.

#singerkk

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.