Muzaffarpur News

अभिषेक सोनू Agra International Rating Chess Tournament में जीत से चूके

Advertisements

Muzaffarpur 12 August : आगरा में आयोजित Agra International Rating Chess Tournament के अंतिम चक्र हारने से विजेता बनने से चुके गुरुकुल के अभिषेक सोनू

40 रेटिंग अंक प्राप्ति के साथ, बिलो 1700 में बुकोल्ज कम होने के कारण आठवें स्थान की प्राप्ति। गुरुकुल शतरंज अकादमी ने किया सम्मानित.

Agra International Rating Chess Tournament

अभिषेक सोनू  Agra International Rating Chess Tournament में जीत से चूके
अभिषेक सोनू Agra International Rating Chess Tournament में जीत से चूके

आगरा के महाराजा अग्रसेन भवन में 09 से 11 अगस्त तक आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्रतियोगिता में गुरुकुल शतरंज अकादमी के अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू विजेता बनने से चुक गए। कुल 9 चक्रों में आयोजित प्रतियोगिता में अभिषेक सोनू ने श्रीलंका के टी• कजेंथीरण, दिल्ली के सुनील कुमार जैन, उड़ीसा के संजीव कुमार मोहंत, आंध्र प्रदेश के रमण सिद्धार्थ बी•, पंजाब के अमरजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के अंश काबरा एवं उत्तर प्रदेश के ही शिवमोहन द्विवेदी को हराकर कुल 7 अंक अर्जित किया। जबकि कर्नाटक के शिबिन के बेनी एवं अंतिम चक्र में महाराष्ट्र की वूमेन कैंडिडेट मास्टर संस्कृति वानखेड़े से हार का सामना करना पड़ा।

Agra International Rating Chess Tournament

अंतिम चक्र में दूसरे बोर्ड पर उजले मोहरे से खेलते हुए अभिषेक सोनू ने घोड़े की चाल को चला जवाब में संस्कृति वानखेड़े ने अनयूजुअल ओपनिंग से खेल की शुरुआत की। मुकाबला काफी रोचक रहा एवं आक्रमण तथा बचाव करते हुए अंत में मुकाबला ड्रॉ की ओर दिखने लगा।

Agra International Rating Chess Tournament

जहां बोर्ड पर दोनों खिलाड़ियों के पास 2 हाथी और 4 प्यादा बचे हुए थे कि अभिषेक सोनू ने हाथी का गलत चाल खेलकर बलंडर कर दिया। जिसके बाद संस्कृति अभिषेक को हराकर प्रतियोगिता की विजेता बनी। खराब बुकोल्ज होने के कारण अभिषेक सोनू को आठवें स्थान की प्राप्ति हुई एवं 40 रेटिंग अंकों की भी प्राप्ति हुई।

शीर्ष दस में शामिल होने पर बिहार के शीर्ष खिलाड़ियों एवं अधिकारियों सहित गुरुकुल के सभी सदस्यों ने अभिषेक सोनू को बधाई संदेश भेजा है एवं आगे की प्रतियोगिताओं के शुभकामनाएं दी हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.