Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 December : दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 337 है.जिसे बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है. 9 दिसंबर से दिल्ली में बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा. दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के सड़कों पर दौड़ने पर प्रतिबंध लगाया है 9 दिसंबर से. वर्षों से स्मार्ट सिटी बन रहे मुजफ्फरपुर की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से 400 के बीच ही रहती है, यहाँ कौन सी पाबंदियां लगी है? क्या हमें शुद्ध वायु की जरुरत नहीं? क्या कोई कदम उठाया नहीं जा सकता है?

समाहरणालय और कम्पनीबाग के आसपास जल छिड़काव कभी कभी देखा जा रहा है पर बाकि हिस्सों के लिए क्या उपाए किये गए हैं.गड्ढो और धूल से भरी स्मार्ट सिटी को साधारण कस्बानुमा ही रहने दें हम ज्यादा स्वस्थ रहेंगे.


आम जनता को भी इसमें सहयोग करने की जरुरत है. कारों के उपयोग में थोड़ी सावधानी रखें. जाम की स्तिथि में गाड़ियों को बंद रखें. ऐसी के उपयोग घर में या कार में सावधानीपूर्वक करें. जाड़ों में भी गाड़ियों में ऐसी चालू रखा रहें हैं.ट्रैफिक में जाम में जब कार के पास से निकलेंगे तो आप महसूस कर सकते हैं निकलने वाली गर्मी को. गृह निर्माण ढँक कर नहीं किया जा रहा, ग्रीन नेट तो कहीं दीखता ही नहीं. मिटटी ढोने वाले ट्रेक्टर एक बड़ा कारण हैं. सड़कों के किनारे फुटपाथ पर मिटटी ही मिटटी दिखेगी.

Advertisements

मुज़फ्फरपुर को अन्य कई नामों से जाना जाने लगा है जैसे धूलपुर, जामपुर,जामनगर,स्मार्ट प्रदुसित सिटी आदि.

#Muzaffarpur #pollution #Muzaffarpuraqi

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.