Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 26 April : मुजफ्फरपुर आरडीएस कॉलेज के मैदान में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में चल रहे स्वर्गीय अजय कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंतर जिला अंडर फिफ्टीन T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन लीग मैच में आरबीए ने पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से पराजित कर दिया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

पुलिस लाइन एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 79 रन बनाए जिसमें हरिओम में 31 निशांत और आयुष ने 13 रन बनाए. आरबीए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष ने दो विकेट, अनिरुद्ध, आयुष, विकास ने एक-एक विकेट लिए.
जवाब में खेलने उतरी आरबीए की टीम ने 10 ओवर में ही मात्र 3 विकेट खोकर 80 रन बना था इस मैच को जीत लिया.

आरबीए की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आयुष ने नाबाद 40 अभिषेक ने 15 रन बनाए पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी जनवरी गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी की तरफ से नितिन ने दो अरविंद ने 1 विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच आर बी ए के आयुष को नाबाद 40 रन के लिए दिया गया.

Advertisements

लीग के तीसरे मैच में बी एस टी सी ए और प्रो किंग एकेडमी के बीच खेला गया. प्रो किंग एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें अंशुमन ने 42 रन, राजवीर ने 17, आयुष ने 12 रन बनाए बी एस टी सी ए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष और हार्दिक ने दो-दो विकेट लिए जवाब में खेलने उतरी बी एस टी सी एने मात्र 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई शौर्य ने 21 अभीराज ने 11,आदित्य ने 10 रन बनाए. प्रो किंग एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में उत्सव ने चार विकेट लिए अंकित और आफताब ने 2 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच प्रो किंग के उत्सव को दिया गया. इस मैच को प्रो किंग एकेडमी ने 23 रन से जीत लिया इस मैच के अंपायर सनी वर्मा और मनोज कुमार थे.

#Muzaffarpur #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.