National News
Advertisements

अंगूरलता डेका कौन है ? किस बात के लिए फिर सुर्ख़ियों में है?


अंगूरलता डेका असम की राजनीतिज्ञ हैं भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं,विधायक भी रह चुकी हैं.अंगूरलता डेका भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की असम प्रदेश अध्यक्ष हैं.वह असम के बटाद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह दिसंबर 2015 में भाजपा में शामिल हुईं। वह उन छह महिला उम्मीदवारों में से एक हैं जिन्हें भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया था, जिनमें से केवल दो ने चुनाव जीता; और अंगूरलता उनमें से एक है। Source Wikipedia

इस बार सुर्ख़ियों में आने का कारण कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राहुल गाँधी पर प्राथमिकी दर्ज कराना है.अंगूरलता ने कांग्रेस नेता के खिलाफ असम की राजधानी दिसपुर में एक पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया है.
भारत की संप्रभुता और अखंडता को प्रभावित करने वाले किसी भी बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। @RahulGandhi के NE राज्यों को खत्म करने के ट्वीट ने NE के लोगों के बीच असामंजस्य पैदा कर दिया है। श्रीमती @DekaAngoorlata द्वारा @BJPMM4ASSAM1 @ दिसपुर थाने के पदाधिकारियों के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisements

दरअसल राहुल गाँधी के एक ट्वीट के बाद ये हंगामा शुरू हुआ.इस ट्वीट में राहुल गाँधी लिखते हैं – हमारी एकता में ही शक्ति है. हमारी संस्कृति की एकता, विविधता में एकता, भाषाओं की एकता, लोगों की एकता और राज्यों की एकता हमारी ताकत है. राहुल ने आगे लिखा कि कश्मीर से केरल तक. गुजरात से पश्चिम बंगाल तक. भारत हर रंग में खूबसूरत है. भारत की आत्मा को अपमानित मत कीजिए.

Image Courtesy-Twitter

अंगूरलता देखा का कहना है की क्या नार्थ ईस्ट आसाम भारत का हिस्सा नहीं है.अंगूरलता डेका ने इसे पूर्वोत्तर के लोगों के साथ-साथ असम की जनता का भी अपमान करार दिया है. उन्होंने राहुल गांधी से पूछा है कि क्या वह यह मानते हैं कि असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्य भारत का हिस्सा नहीं हैं.

#angoorlatadeka #rahulgandhi #assannews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.