Muzaffarpur 13 August : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मुजफ्फरपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. केंद्र सरकार के आह्वान पर देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. जिस कार्यक्रम में हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा. 13 से 15 अगस्त तक मनाया जायगा हर घर तिरंगा. आरडीएस कॉलेज के प्रांगण से शुरू होकर लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर में समाप्त हुआ तिरंगा यात्रा. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री रामसूरत राय, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा आदि मौजूद रहे. तिरंगा यात्रा भाजपा अध्यक्ष रंजन कुमार की देख रेख में आयोजित हुआ.





हजारों की संख्या में मौजूद थे तिरंगा की शान बढ़ने वाले. तिरंगा लेकर अमृत महोत्सव मनाने वालों का उत्साह देखने लायक था. सभी धर्मों के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया तिरंगा यात्रा में. महिलाओं और लड़कियों ने भी बाइक चलते हुए तिरंगा लेकर यात्रा की. तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए लंगट सिंह कॉलेज में समाप्त हुआ.



इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा देश आज आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है. इसलिए हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है. 2047 में इस देश में कोई गरीब नहीं रहेगा, कोई असहाय नहीं रहेगा और कोई अशिक्षित व बिना छत का नहीं रहेगा. यही हमारा निश्चय है.
Khudiram Bose Nagar : खुदीराम बोस की शहादत दिवस पर अमर शहीद खुदीराम को दी गई श्रद्धांजलि – GoltooNews https://t.co/ahEXK2cSI7 #KhudiramBose #Khudiram #Muzaffarpur #AmritMahotsav
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 12, 2022



तिरंगा यात्रा के उत्साह और जूनून ने यादें तजा कर दी की हमारे वीर शहीदों ने इस तिरंगे की शान के लिए छाती पर गोलियां भी खाई और हँसते हुए फांसी पर भी चढ़े.

वीर शहीदों को नमन.
जय हिन्द.
#Muzaffarpurnews #tirangayatra #amritmahotsav

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।