Headlines

B.R.A. Bihar University स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग में ओजोन दिवस मनाया गया

B.R.A. Bihar University स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग में ओजोन दिवस मनाया गया B.R.A. Bihar University स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग में ओजोन दिवस मनाया गया
Advertisements

Muzaffarpur 16 September : B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से ओजोन लेयर की महत्ता को दिखाया।

B.R.A. Bihar University स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग

Bihar University

इसके साथ ही ओजोन लेयर के क्षरण के प्रमुख कारणों पर भी प्रकाश डाला। छात्रों ने बताया कि सीएफसी, एचसीएफसी, हेलोन आदि गैसों के कारण ओजोन लेयर में क्षरण होता है।
वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो रंजना कुमारी ने बताया कि 16 सितंबर 1987 में संयुक्त राष्ट्र सहित 45 देशों ने एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया, तब से यह दिवस ओजोन दिवस के रूप में मनाया जाता है। बताया कि अल्ट्रावायलेट किरणें पूरे मानवीय वातावरण,पर्यावरण और वायुमंडल को प्रभावित करता है। इसलिए ओजोन परत की महत्ता को समझने की जरूरत है और इसे बचाने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि ओजोन परत के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए और वायुमंडल को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में ओजोन परत की भूमिका को समझा जाए।

मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो रंजना कुमारी, प्रो नीलम कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, डॉ गौरव पांडे, डॉ कादंबनी, डॉ नीति किरण एवं डॉ रितिका कुमारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *