Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 8 January : B.R.A. Bihar University की टीम ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष) में मजबूत दावेदारी पेश करने की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के चयन के लिए दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन लंगट सिंह कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में किया जा रहा है। यह ट्रायल 7 और 8 जनवरी को आयोजित हुआ।

B.R.A. Bihar University Cricket Team दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन लंगट सिंह कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी विश्वविद्यालय के विभिन्न संबद्ध कॉलेजों से आए हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और प्रदर्शन आधारित होगी। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया की अध्यक्षता में गठित चयन समिति खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग एवं समग्र फिटनेस का मूल्यांकन कर अंतिम टीम का चयन करेगी।

B.R.A. Bihar University Cricket Team दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन लंगट सिंह कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में
B.R.A. Bihar University Cricket Team दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन लंगट सिंह कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में

प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने ट्रायल के उद्घाटन अवसर पर कहा, “खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ईस्ट जोन जैसे बड़े स्तर की प्रतियोगिता में हमारी टीम मजबूत प्रदर्शन करे, इसके लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह ट्रायल न केवल प्रतिभा को निखारने का अवसर है, बल्कि विश्वविद्यालय की खेल गरिमा को बढ़ाने में भी सहयोग करेगा।

Advertisements
B.R.A. Bihar University Cricket Team दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन लंगट सिंह कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में
B.R.A. Bihar University Cricket Team दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन लंगट सिंह कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में

सभी खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा है। हमारा प्रयास है कि B.R.A. Bihar University की टीम न केवल जोनल स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़े। चयनित टीम भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले ईस्ट जोन टूर्नामेंट में भाग लेगी, जहां विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।

मौके पर प्रो सुरेंद्र राय, डॉ राजेश अनुपम, डॉ आनन्द कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, संजय कुमार वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.