Headlines

B.R.A. Bihar University के कुलपति ने अपनी टीम के साथ एक नवाचार शोध प्रस्तुत किया,क्या है शोध ?

Bihar University
Advertisements

Muzaffarpur 18 July : B.R.A. Bihar University News भारतीय खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर ने वैश्विक स्तर पर अपना एक विशिष्ट पहचान बनाया है. वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण देश में खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर को प्रमुखता मिल रही है. खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर के प्रगति के मूल में भारत के अनोखी कृषि विविधता है. जो खाद्य प्रसंस्करण को विशिष्टता प्रदान करती है. रेडी टू इट और रेडी टू कुक आहार तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.

B.R.A. Bihar University के कुलपति

बी.आर.ए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रोफ दिनेश चंद्र राय ने अपनी टीम के साथ एक नवाचार शोध प्रस्तुत किया है. यह उन्नत शोध प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फूड केमेस्ट्री मॉलेक्युलर साइंसेज में प्रकाशित हुआ है जिसका इंपैक्ट फैक्टर 4.1 है और यह प्रतिष्ठित क्यों Q1 पत्रिका है.

B.R.A. Bihar University के कुलपति
B.R.A. Bihar University के कुलपति ने अपनी टीम के साथ एक नवाचार शोध प्रस्तुत किया


इस शोध में उन्होंने मखाना फॉक्स नट और टूटे सोया बियोएक्टिव मेटाबॉलिट्स का विश्लेषण हाई रेजोल्यूशन मैस स्पेक्ट्रोमेट्री एचआरएमएस का उपयोग करके की गई है. यह शोध भो१ डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर और वर्तमान में बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय और उनकी टीम द्वारा किया गया है. इस टीम में काशी विश्व हिंदू विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के डेयरी विज्ञान और खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार और मिजोरम विश्वविद्यालय आइजोल, मिजोरम के स्कूल आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर श्री मनीष कुमार सिंह शामिल थे.

इस शोध में मखाना के आटे और टूटे हुए सोया से सावा से बने पोषण बार के लक्षण मेटाबॉलिमिक्स का अध्ययन किया गया है. यह शोध मखाना पर केंद्रित है. जो उत्तर बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी आदि क्षेत्रों में लोकप्रिय है और पोषण आहार में बार में इस्तेमाल किया गया है. शोधकर्ता टीम में श्री विशाल कुमार प्रिया धयानी और हिमांशु मिश्रा भी शामिल थे.

इस मखाना और सावा से बने पोषण बार में कई बायो एक्टिव योग पाए गए हैं जिनमें कैंसर रोधी हृदय स्वास्थ्य संवर्धन इन्फ्लेमेटरी विरोधी मधुमेह काम करने वाले रोगाणु रोधी आदि गुण होते हैं यह शोध कार्य दर्शाता है कि यह पोषण बार सभी आयोग के उपभोक्ताओं के लिए एक फंक्शनल स्नैक फूड है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *