www.goltoo.in

B.R.A. Bihar University Economics Department में इकोनोमेट्रिक्स व मल्टीवेरिएट तकनीकों पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप

March 10, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-03-10T210835.50912

Muzaffarpur 10 March : B.R.A. Bihar University Economics Department में इकोनोमेट्रिक्स व मल्टीवेरिएट तकनीकों पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप, मुजफ्फरपुर के विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग में 9 मार्च 2026 को इकोनोमेट्रिक्स एवं मल्टीवेरिएट तकनीकों पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित की गई। आईआईटी-खड़गपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विमल किशोर साहू ने शोधार्थियों और शिक्षकों को रिग्रेशन, फैक्टर व क्लस्टर एनालिसिस सहित उन्नत सांख्यिकीय तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।

B.R.A. Bihar University Economics Department


B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर के विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग में 9 मार्च 2026 को “इकोनोमेट्रिक्स एवं मल्टीवेरिएट तकनीकों पर हैंड्स-ऑन कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्षा डॉ. चंचल चरण ने की

B.R.A. Bihar University
B.R.A. Bihar University

कार्यशाला के अतिथि वक्ता डॉ. विमल किशोर साहू, एसोसिएट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र), मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, आईआईटी-खड़गपुर थे। डॉ. साहू पूर्व में इंडियन इकोनामिक ग्रोथ (IEG), दिल्ली विश्वविद्यालय; केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार,; तथा भारत सरकार के योजना आयोग में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनपावर रिसर्च’ के ‘डिप्टी डायरेक्टर’ के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

B.R.A. Bihar University Economics Department
B.R.A. Bihar University Economics Department

कार्यक्रम के आरंभ में विभागाध्यक्षा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉ. चंचल चरण ने अतिथि वक्ता डॉ. विमल किशोर साहू को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान संकाय, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के डीन डॉ. आर.के. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी अतिथि वक्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. मंजरी आनंद ने किया।

B.R.A. Bihar University Economics Department
B.R.A. Bihar University Economics Department

कार्यशाला के सफल आयोजन में यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापकों—डॉ. सुनील कुमार (पूर्व विभागाध्यक्ष), डॉ. संजय कुमार (पूर्व रजिस्ट्रार, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय), डॉ. जफर सुल्तान अहमद, डॉ. रोज़ी सुलोचना, डॉ. मंजरी आनंद, डॉ. ऋतू वर्मा, डॉ. अनीता भास्कर तथा डॉ. अमर कृष्णा एवं इसके अतिरिक्त– एल.एन.टी. कॉलेज मुजफ्फरपुर के अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. मु. एजाज अनवर एवं सहायक प्रोफेसर श्री विजय कुमार सहित सभी शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

B.R.A. Bihar University Economics Department
B.R.A. Bihar University Economics Department

इस कार्यशाला में शोधार्थियों एवं शिक्षकों को हैंड्स-ऑन अभ्यास के माध्यम से इकोनोमेट्रिक्स की मूलभूत अवधारणाओं एवं सांख्यिकीय तकनीकों जैसे रिग्रेशन, फैक्टर एवं क्लस्टर एनालिसिस का प्रशिक्षण उन्नत इकोनोमेट्रिक्स सॉफ्टवेयर जैसे आर (R), एवं एडवांस-एक्सेल के द्वारा डिमॉन्स्ट्रेशन के साथ दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शोधार्थियों को समस्या-आधारित शोध अध्ययन के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्र तैयार करने के लिए सक्षम बनाना है, जिन्हें स्कोपस इंडेक्स तथा Q1-Q2 श्रेणी के अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित किया जा सके।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. चंचल चरण ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में अतिथि वक्ता को सफल एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने शोधार्थियों को इस तकनीक का उपयोग कर अपने शोध की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यक्रम की सफलता पर विभाग के सभी फैकल्टी सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में डॉ. ऋतू वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में शोधार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही।

RELATED POSTS

View all

view all