www.goltoo.in

B.R.A. Bihar University निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

August 3, 2024 | by Goltoo

medi

Muzaffarpur, 3 August : B.R.A. Bihar University के कुलपति प्रो दिनेश चन्द्र राय के छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत सीनेट हाल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षको के लिए स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं.

B.R.A. Bihar University निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
B.R.A. Bihar University निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

B.R.A. Bihar University

इस शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और छात्रों को विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं से जोड़ना था. स्वास्थ शिविर पर अपने संदेश में कुलपति प्रो राय ने कहा कि विश्वविद्यालय में उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ छात्रों की स्वास्थ्य देखभाल की अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने की की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने शिक्षा का स्तर बढ़ाने के साथ-साथ छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है.

B.R.A. Bihar University निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
B.R.A. Bihar University निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

उन्होंने अपने संदेश में आगे कहा कि NEP 2020 का भी उद्देश्य छात्रों की समग्र विकास को प्राथमिकता देना है. इसमें केवल अकादमिक ज्ञान को नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में देखा गया है. इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी और छात्रों के स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के तहत किया गया तथा ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे.

B.R.A. Bihar University निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
B.R.A. Bihar University निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अधिकारियों ने बताया कि इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया, जिन्होंने संक्रामक रोगों, मानसिक स्वास्थ्य, और खान-पान से जुड़ी समस्याओं पर जांच और परामर्श प्रदान किया. इसके अलावा, रक्त परीक्षण, बीपी जांच तथा शारीरिक स्वास्थ्य की अन्य जांचों की सुविधा भी दी गई. मौके पर चिकित्सक दल में सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार, सदर अस्पताल के डॉ नवीन कुमार, अक्षत सेवा सदन पटना के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अमूल्य सिंह सहित अन्य शामिल रहे.

स्वास्थ शिविर में श्री गणवंत मालिक, प्रॉक्टर प्रो बीएस राय, रजिस्ट्रार डॉ अपराजिता कृष्णा, लंगट सिंह कॉलेज के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय, प्रो ललन झा, डॉ कौशल किशोर, पीआरओ प्रो राजीव झा,डॉ अमर शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all