B.R.A. Bihar University राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियों को लेकर मनोविज्ञान विभाग में बैठक, 18-19 अप्रैल को आयोजन
April 7, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 7 April : B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान एवं दर्शनशास्त्र विभाग तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 18-19 अप्रैल को सीनेट हॉल में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बैठक हुई, जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना जताई गई।
B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग में बैठक
B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग, विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग एवं विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तर बिहार प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में 18-19 अप्रैल को सीनेट हाल में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की तैयारी को लेकर मनोविज्ञान विभाग में संयोजक डॉ रजनीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बैठक की गई।

बैठक में विद्या भारती उच्च शिक्षण संस्थान के प्रबुद्ध जनों ने हिस्सा लिया। बैठक में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के क्षेत्र समन्वयक प्रो रमन त्रिवेदी ने कहा कि दो दिवसीय सेमिनार के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य के अनुरूप भारत के शिक्षा को आकार देने में भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्वपूर्ण भूमिका को समझने का सुअवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा की मूल अवधारणाओं और दृष्टिकोणों पर व्यापक विमर्श होगा। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विचारकों के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत और समकालीन तथा अनुसंधान के लिए विमर्श का मार्ग प्रशस्त होगा।
संगोष्ठी के संयोजक व विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि संगोष्ठी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसके लिए समन्वयक, आयोजन सचिव, कोषाध्यक्ष, आयोजन समिति और सलाहकार समिति का गठन कर लिया गया है। संगोष्ठी में 200 से अधिक प्रतिभागियों के सम्मिलित होने की उम्मीद है। संगोष्ठी में शोधार्थियों एवं प्राध्यापकों के रिसर्च पेपर भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
RDS College में ‘Industry 4.0’ पर कार्यशाला, AI, IT और Automation से 250 छात्र हुए भविष्य के लिए तैयार https://t.co/v0Q3Zk0ha8 #Muzaffarpur #news @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/OsulkeiBou
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 7, 2026
उन्होंने बताया कि यह सेमिनार छात्र-छात्राओं के कैरियर निर्माण हेतु प्रयासरत शोधकर्ताओं और विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि के वरिष्ठ विद्वानों के बीच ज्ञान के आदान- प्रदान का अवसर उपलब्ध कराएगी।
बैठक में डॉ प्रमोद कुमार, डॉ अल्का जायसवाल, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ विकास कुमार, डॉ अमर बहादुर शुक्ला, डॉ विनोद बैठा, डॉ ललित कुमार मंडल, डॉ राकेश कुमार पाल, डॉ देवेंद्र प्रताप तिवारी, डॉ पयोली, डॉ रूपा श्री जमुआर एवं डॉ ललित किशोर ने हिस्सा लिया। बैठक के अंत में डॉ पयोली ने सबों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all