Muzaffarpur 1 April : B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग में 18-19 अप्रैल को सीनेट हॉल में भारतीय ज्ञान परंपरा के बहुविषयक चरित्र पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। देशभर के प्रोफेसर, शोधार्थी और विशेषज्ञ इसमें भाग लेकर दर्शन, मनोविज्ञान, विज्ञान, प्रबंधन, कला और साहित्य के विविध आयामों पर चर्चा करेंगे।
B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग
B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग में राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन हेतु बैठक:
*18-19 अप्रैल को विश्वविद्यालय सीनेट हॉल में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा।
*देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से रिसर्च स्कॉलर एवं प्रोफेसर इस सेमिनार में हिस्सा लेंगे।
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन हेतु विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग में तैयारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए संगोष्ठी के संयोजक व विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग, विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग एवं विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान उत्तर बिहार प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 18-19 अप्रैल को सीनेट हॉल में होगा।

राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय होगा:
“भारतीय ज्ञान परंपरा का बहुविषयक चरित्र: दर्शन का मनोविज्ञान, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, कला और साहित्य के साथ तादात्म्य”
डॉ रजनीश ने बताया कि यह सेमिनार भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित होगा।
राष्ट्रीय सेमिनार के संरक्षक माननीय कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में श्री के एन रघुनंदन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की गरिमामयी उपस्थित होगी।
मुख्य वक्ता के रूप में प्रो अंबिका दत्त शर्मा, आचार्य दर्शनशास्त्र विभाग, डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश सेमिनार को संबोधित करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ कैलाश शर्मा अध्यक्ष हरियाणा उच्च शिक्षा आयोग, हरियाणा एवं वक्ता के रूप में डॉ राज किशोर शर्मा, संकायाध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली सेमिनार में अपनी बातों को रखेंगे।
BRABU VC Prof Dinesh Chandra Rai के नेतृत्व में प्लांट-बेस्ड मिल्क पर ऐतिहासिक शोध, एल्सेवियर जर्नल में प्रकाशित https://t.co/OkjAscq48q #Muzaffarpur #varanasi @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/jadX1ZhB6j
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 1, 2026
तैयारी समिति की बैठक में संयोजक व विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, सह- संयोजक व विभागाध्यक्ष विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग डॉ निखिल रंजन प्रकाश, प्रो रुपाश्री जमुआर, डॉ विकास कुमार, डॉ तूलिका सिंह, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ रितु कुमारी, डॉ किरण कुमारी ठाकुर, डॉ अफरोज, डॉ अरुण कुमार, डॉ विजय कुमार एवं डॉ ललित किशोर मौजूद रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।