Headlines

B.R.A. Bihar University में वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे पर जागरूकता रैली | मनोविज्ञान विभाग का आयोजन

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 10 September : आज दिनांक 10.09.25 को “विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस” पर Bihar University मनोविज्ञान विभाग द्वारा आत्महत्या रोकथाम हेतु जागरूक रैली निकाली गई। साथ ही, द्वितीय सेमेस्टर और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र -छात्राओं के द्वारा आत्महत्या रोकथाम एवं जागरूकता संबंधी पोस्टर भी प्रदर्शित किया गया।

Bihar University में वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे

रैली का शुभारंभ विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता के उद्बोधन के पश्चात विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एव प्राध्यापक प्राध्यापिकाओं तथा छात्र -छात्राओं के बीच “जागरूकता रिबन पीन” करते हुए कुलपति आवास तक पहुंची जहां कुलपति जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए चिंता और तनाव से मुक्त होकर और अपनी क्षमता के अनुरूप लक्ष्य-निर्धारण पर बल दिया।

SKJ Law College

दूसरी ओर विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने अपने व्याख्यान में बताया कि यह जागरूकता रैली “समाज में मौन और कलंक की बजाय खुलापन, सहानुभूति और सक्रिय समर्थन को बढ़ावा देने के लिए सामुहिक रूप से सोच बदलने का संदेश” देती है।साथ ही मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता एवं प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाने के लिए बधाई दी।

Bihar University में वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे

पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों में चतुर्थ सेमेस्टर की नूतन कुमारी, प्रथम स्थान, शिवानी, द्वितीय स्थान और तनु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय सेमेस्टर की पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान,शाहीन , द्वितीय स्थान और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने सबको बधाई देते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Bihar University में वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे
SKJ Law College
Bihar University में वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे

इस दौरान कुलपति ने कहा कि “आत्महत्या एक स्थायी समाधान नहीं, बल्कि जीवन से भागने की कोशिश है। हमें मिलकर समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता का वातावरण बनाना होगा।”

मौके पर प्रोफेसर आभारानी सिन्हा, डॉ सुनीता कुमारी और कार्यक्रम समन्वयक डॉ तुलिका सिंह, शोधार्थी गुंजा,रजनी,सरोज आदित्य,सुनील,आनंद, रोशनी आदि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। विभिन्न विभागों से डा. पयोली, डॉ भारती, प्रोफेसर विपिन राय, प्रोफेसर सरोज वर्मा, प्रोफेसर नीलम कुमारी, डॉ विनोद बैठा, प्रोफेसर रूपा कुमारी ने ऐसे जागरूकता आयोजन के लिए विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता एवं प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं को बधाई दी।